Xiaomi CC9: फ्लिप-अप कैमरा के साथ 2 जुलाई को लॉन्च होगा एक नया स्मार्टफोन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए तरह तरह के प्रयास करता रहता है। बता दें, कंपनी ने अब अपनी CC सीरीज की को लेकर अनाउंसमेंट की है। नई सीरीज का पहला CC डिवाइस ऑनलाइन लीक भी हो गया है, जो डिवाइस के बारें में काफी कुछ बताता है। सामने आई लीक तस्वीर से पता चलता है कि नया डिवाइस फ्रंट पर ऑल डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आ सकता है।

इसी के साथ कंपनी अपने इस डिवाइस को Xiaomi CC9 के नाम से पेश कर सकती है। बता दें, कंपनी के सीईओ Lei Jun के न्यू CC लाइनअप डिवाइस की घोषणा करने के बाद ही डिवाइस को लेकर लीक सामने आई है। Lei Jun ने कहा कि कंपनी तीन अलग-अलग डिवाइसों को लाइनअप करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें Xiaomi Mi series, Mi MIX series और न्यू CC सीरीज हो सकती है।
बताया जा रहा है कि शाओमी कंपनी ने अपनी न्यू CC सीरीज के लिए Meitu के साथ पार्टनरशिप कर ली है। बता दें, नई सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामने आए हैं, जिसमें Xiaomi CC9 और Xiaomi CC9e फोन हो सकते हैं। कंपनी अपने नए Xiaomi CC9 स्मार्टफोन को फ्लिप-अप कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं CC9e को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi CC9 leak: display design details
लीक हुए इमेज की बात करें तो कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को नैरो टॉप एंड साइड बेजल्स के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट का बॉटम बेजल्स काफी मोटा हो सकता है। फोन में Flip up कैमरा दिया जाएगा वहीं, बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा। बता दें, कंपनी की इस नई सीरीज के स्मार्टफोन की इमेज को सबसे पहले चाइनीज सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर देखा गया था।
हालांकि इस इमेज से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारें में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं फोन की कीमत को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में हमारे पास इंतजार करने के अलावा कोई अन्य साधन नहीं है।
किसी भी मोबाइल गेम समेत स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, गैजेट्स, ऐप्स, सोशल मीडिया की सभी लेटेस्ट ख़बरों को जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी लेटेस्ट ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








