इन 23 स्मार्टफोन्स को अगस्त में मिलेगा MIUI 12 अपडेट
Xiaomi ने अपना लेटेस्ट सॉफ्टवेयर MIUI 12 कुछ हफ्तों पहले लांच किया था। और अपने बहुत सारे रेडमी और सोनी स्मार्टफोन ने देने की घोषणा की थी। MIUI 12 का अपडेट देने के लिए शाओमी ने कुछ बैच बनाए थे, जिसमें शाओमी अपने अलग-अलग स्मार्टफोंस को इस नए सॉफ्टवेयर से अपडेट करेगी।
MIUI 12 अपडेट मिलने की नई ख़बर
शाओमी ने एक नया अपडेट देते हुए यूज़र्स को जानकारी दी है कि अगले महीने यानी अगस्त में वह अपने 23 स्मार्टफोन में MIUI 12 का अपडेट देने जा रही है। इस लिस्ट में शाओमी के बहुत सारे स्मार्टफोन हैं। आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन में ज्यादातर बजट स्मार्टफोन और मिड रेंज के स्मार्टफोन हैं। आइए हम आपको इन स्मार्टफोंस के लिस्ट बताते हैं।
इंडोनेशिया की वेबसाइट पर दिखी लिस्ट
इंडोनेशिया की एक वेबसाइट के अनुसार शाओमी कंपनी अपने जिन 23 स्मार्टफोन में इस नए सॉफ्टवेयर का अपडेट देने जा रही है। उसकी लिस्ट नीचे हम लिख रहे हैं। अब देखना होगा कि भारत में इन स्मार्टफोन्स चलाने वाले यूज़र्स को भी अपडेट अभी मिल जाएगा या फिर बाद में मिलेगा।
अगस्त में इन 23 स्मार्टफोन्स को मिलेगा
1. Redmi Note 9
2. Redmi Note 9 Pro
3. Redmi Note 8
4. Redmi Note 8 Pro
5. Redmi Note 7
6. Redmi Note 6 Pro
7. Redmi Note 5
8. Redmi 9
9. Redmi 8
10. Redmi 8A
11. Redmi 8A Pro
12.Redmi 7
13. Redmi 7A
14. Redmi 6A
15. Redmi 6
16. Redmi 6 Pro
17. Redmi S2
18. Mi 10
19. Mi Note 10
20. Mi Note 10 Pro
21. Mi 8 Lite
22. Poco F2 Pro
23. Pocophone F1
MIUI को कैसे करें डाउनलोड
MIUI 12 को डाउनलोड करने का तरीका आपको बता दें कि MIUI 12 का अपडेट यूज़र्स एपीके डाउनलोड के जरिए अपने फोन्स शामिल कर पाएंगे। भारत में एमआईयूआई 12 का अपडेट जून महीने से आना शुरू हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि भारत के स्मार्टफोन्स में इन अपडेट्स को शामिल करने का शेड्यूल क्या है।
MIUI 12 से क्या होगा
इस लेटेस्ट इंटरफेस वर्ज़न को पेश करने के बाद शाओमी कंपनी ने कहा कि ये नया MIUI 12 प्राइवेसी और प्रोटेक्शन के लिहाज से काफी अच्छा है। इस वर्ज़न में यूज़र्स को नए यूआई डिजाइन के साथ नया इनोवेटिव सिस्टम एनिमेशन और भी बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि MIUI 12 के क्या-क्या फायदे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








