Xiaomi Diwali सेल शुरू, Redmi Note 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 6 सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट
Diwali With Mi Sale Live: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ऑफर्स की बारिश होने लगती है। जहां एक ओर फ्लिपकार्ट और अमेजन पर स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट पर भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं शाओमी इंडिया ने भी दिवाली सेल का ऐलान कर दिया है। Diwali With Mi Sale के तहत कंपनी अपने स्मार्टफोन्स सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है। Xiaomi India की इस दिवाली सेल में ग्राहक स्मार्टफोन, लैपटॉप , टैबलेट सहित एक्सेसरीज को छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आगे 'दिवाली विद मी सेल' में मिलने वाले टॉप डील्स के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 12 Pro 5G
इस सेल के तहत कंपनी ने अपने स्मार्टफोन रेडमी नोट 12 प्रो 5जी को मात्र 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। जिसकी सही कीमत 20,999 रुपये है। सेल में ICICI और HDFC कार्ड की मदद से इस फोन की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 3000 रुपये की अन्य छूट दी जा रही है।
Xiaomi Pad 6
इसके साथ ही शाओमी पैड 6 को इस सेल में 20,749 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इस ऐंड्रॉयड टैबलेट में फ्लैगशिप-ग्रेड स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जिसमें 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहे हैं। यह टैबलेट Dolby Vision के साथ बड़ी डिस्प्ले और क्वाड-कोर स्पीकर सेटअप से लैस है। यह टैबलेट स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट करता है।

Xiaomi Smart Speaker
शाओमी के स्मार्ट स्पीकर को भी शाओमी दिवाली सेल के तहत महज 1,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्पीकर को गूगल असिस्टेंट और LED क्लॉक डिस्प्ले के साथ लाया गया था। इसके अलावा ये 360-डिग्री सराउंड साउंड जैसे फीचर्स से लैस है। इस स्पीकर को स्मार्ट होम कंट्रोल सेंटर के तौर पर भी यूज किया जा सकता है।
Redmi Buds 4 Active
Redmi Buds 4 Active ईयरबड्स को Diwali With Mi Sale में महज 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जो कम दाम में मिलने वाले बेस्ट ईयरबड्स में से एक है। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी, IPX4 रेटिंग, गूगल फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी से इसे लैस किया गया ह। यह Earbud 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।


Click it and Unblock the Notifications







