Xiaomi लाया दिवाली विद मी सेल, रोज स्मार्टफोन जीतने का मौका
फेस्टिवल सीजन आते ही ऑनलाइन मार्केट में डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ सेल शुरू हो चुकी हैं। इन दिनों कई ई- कॉमर्स कंपनियां खरीदारों के लिए ऑफर्स पेश कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड सैमसंग के बाद अब शाओमी ने भी दिवाली से पहले ही दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। दिवाली विद मी सेल में शाओमी के सभी प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। ये सेल Mi.com पर 27 से 29 सितंबर तक रात 10 बजे तक चलेगी। आगे जानिए इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

दिवाली विद मी सेल में शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद सभी प्रॉडक्ट जिनमें कंपनी का बेस्ट सेलिंग फोन रेडमी 4, रेडमी नोट 4, मी मैक्स 2, रेडमी 4ए और हाल ही में लॉन्च हुआ मी ए1 पर डिस्काउंट दिया जाएगा। स्मार्टफोन के अलावा शाओमी एक्सेसरीज पर भी ऑफर देने का ऐलान कर चुकी है। इनमें मी बैंड HRX एडिशन, मी इन इयर हैडफोन और मी पगवर बैंक जैसे कई और प्रॉडक्ट शामिल होंगे। इसके अलावा शाओमी इसी महीने लॉन्च हुए स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 के लेक ब्लू एडिशन के लिए लिमिटेड सेल भी आयोजित कर चुकी है।
इस सेल में शाओमी मी मेंबर्स को डिस्काउंट कूपन और F-Codes का स्पेशल रिवार्ड भी पेश कर रही है। इनके जरिए मी मेंबर दिवाली विद मी सेल में हर रोज कई प्रॉडक्ट जीत सकता है। इसके साथ ही हर साल की तरह इस साल भी शाओमी अपने ग्राहकों के लिए एक रुपए की फ्लैश सेल लेकर आया है। ये सेल 27 से 29 सितंबर 11 बजे से 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा शाओमी कई कॉन्टेस्ट भी लेकर आया है, जैसे ओनली बिड टू विन जो दोपहर 2 बजे से 6 बजे और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट 4 बजे शुरू होगा। इन कॉन्टेस्ट के डिटेल्स कस्टमर्स Mi.com से ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








