Xiaomi Fan Days Sale आज से शुरू, स्मार्टफोन, टीवी, के साथ Xiaomi के सभी प्रोडक्ट्स पर मिल रहा डिस्काउंट

Xiaomi Fan Days सेल आधिकारिक तौर पर आज से शुरू हो गई है और यह लगातार सात दिनों तक चलेगी। हफ्ते भर चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट होम प्रोडक्ट के साथ Xiaomi के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स दिया जाएगा। मौजूदा Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन यूजर्स को एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।
Xiaomi फैन डेज सेल ऑफर
Xiaomi फैन डेज सेल फिलहाल mi.com पर लाइव है और यह सेल 10 मई तक चलेगी। कंपनी के पास कई ऑफर हैं जिनका आप फायदा उठा सकते हैं और इनमें आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 8,000 रुपये तक की तत्काल डिस्काउंट शामिल है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक भी यही छूट पा सकते हैं। पेटीएम वॉलेट पर 3,000 रुपये तक के कैशबैक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इन सभी ऑफर्स को एक साथ जोड़कर, आप Xiaomi के किसी भी प्रोडक्ट को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
सेल के दौरान कई तरह के ऐक्टिविटीज
इन ऑफर्स के अलावा शाओमी फैन डेज सेल के दौरान कई ऐक्टिविटीज भी चला रही है। शाम 4 बजे समर ऑफ एक्स99 सेल है, जहां चुनिंदा डिवाइस 99 रुपये में उपलब्ध होंगे। आप Xiaomi Trimmer 2C, Redmi Watch 2 Lite, और Redmi राइटिंग पैड जैसे प्रोडक्टो के साथ Play & Win में भी हिस्सा ले सकते हैं। हर दिन दोपहर 12 बजे टिक टॉक डील्स होंगी जहां 75% तक के डिस्काउंट के साथ प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।

Redmi Pad की बात करें, तो 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 12,999 रुपये के साथ पेश किया गया है। एक्सचेंज ऑफर के साथ, रेडमी पैड 5,999 रुपये तक कम हो सकता है लेकिन इस सौदे का दावा आज ही किया जा सकता है। रेडमी पैड मूल रूप से 14,999 रुपये से शुरू होता है और तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
Xiaomi OLED Vision Television 55-इंच मॉडल की कीमत आमतौर पर 99,999 रुपये है, लेकिन इस सेल के दौरान आप इसे 71,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस सेल में 25,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 3000 रुपये का पेटीएम वॉलेट डिस्काउंट शामिल है।
Redmi K50i 5G स्मार्टफोन के 6GB + 128GB वैरिएंट को 20,999 रुपये के बजाय डिस्काउंट के बाद 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है । आप पुराने डिवाइस के बदले में 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Xiaomi 11i HyperCharge (6GB+128GB) जिसकी कीमत 23,999 रुपये है, एक्सचेंज ऑफर और 2,000 रुपये तक के कैशबैक और पेटीएम वॉलेट ऑफर के जरिए डिस्काउंट के बाद 11,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन के 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत वैसे तो 17,999 रुपये है लेकिन यह इस सेल में 15,999 रुपये में उपलब्ध है। इस डिस्काउंट का फायदा बैंक, एक्सचेंज और वॉलेट ऑफर के जरिए उठाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







