Xiaomi Fan Festival में Xiaomi 14 पर 10 हजार तक की छूट,अन्य मॉडल्स पर भी करें हजारों की बचत, जानें ऑफर्स
Xiaomi Fan Festival 2024 : अगर आप भी शाओमी का लेटेस्ट हैंडसेट Xiaomi 14 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही सबित हो सकता है। दरसअल भारत में कंपनी अपनी 14वीं वर्षगांठ पर Xiaomi Fan Festival 2024 की शुरूआत की है।
जिसके तहत ब्रांड अपने स्मार्टफोन सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। शाओमी के इस फैन फेस्टिवल 2024 में Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। इस सेल में सिंगल प्रोडक्ट्स से लेकर बंडल तक ऑफर उपलब्ध कराए गए हैं।

सबसे पहले आपको बता देंय यह सेल 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक चलेगी। ऑफर्स के अलावा ग्राहक इस सेल के तहत 5000 रुपये के कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं, हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इस फेस्टिवल ऑफर का लाभ Flipkart और Amazon पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
Xiaomi Fan Festival 2024 के लिए कंपनी के लैंडिग पेज की मानें तो Xiaomi 14 स्मार्टफोन को कीमत से 10 हजार रुपये तक की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि, कंपनी ने इसे 69,999 रुपये में लॉन्च किया था। जिसे ऑफर्स के साथ 59,999 रुपये में वर्तमान में लिया जा सकता है।

वहीं Redmi Note 13 Pro+ 5G को सेल में कीमत से 3 हजार तक की बचत के साथ महज 28,999 रुपये में घर लाया जा सकेगा। इसके अलावा Redmi 12 को कंपनी ने 10,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसे सेल में छूट के साथ मात्र 8,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
इसके अलावा आप इस सेल में Xiaomi Pad 6 को छूट के साथ 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही Redmi Smart Fire TV 4K 43 इंच को जिसकी कीमत वैसे तो 26,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के साथ 23,999 में खरीद सकते हैं।

वहीं बंडल ऑफर की बात करें तो Redmi Watch 3 Active की दो यूनिट्स को 4,999 रुपये में ग्राहकों को खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा Redmi Note 13 5G (12GB + 256GB) और Redmi Buds 5 को एक साथ कंपनी 23,798 रुपये में खरीदाने का मौका दे रही है। जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








