Home
News

Xiaomi फैन फेस्टिवल आज से शुरू, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और इन टॉप प्रोडक्ट पर मिलेगा ऑफर

Xiaomi फैन फेस्टिवल आज से शुरू,करें कम कीमत में खरीदारी

Xiaomi ने आज से Xiaomi फैन फेस्टिवल 2023 की शुरुआत कर दी है। यह वार्षिक कार्यक्रम 6 अप्रैल, 2023 से शुरू होकर 11 अप्रैल, 2023 तक चलेगा।इस इवेंट के दौरान Xiaomi अपने अलग-अलग प्रोडक्टो की खरीदारी पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर करेंगी। जिनमें ऑफर में शामिल स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और अन्य स्मार्ट घरेलू डिवाइस हैं।

Xiaomi का कहना है कि इस छ: दिवसीय आयोजन के दौरान कस्टमर Mi.com पर 36,000 रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी डेली कांटेस्ट की भी मेजबानी करेगी, इस दौरान इच्छुक खरीदारों को 10 रुपये से कम कीमत में डिवाइस लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इच्छुक खरीदारों को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी देगी।

दिलचस्प बात यह है कि इस फैन फास्ट की शुरुआत Xiaomi Redmi 12C और Redmi Note 12 स्मार्टफोन की बिक्री के साथ होगी। यहां देखें टॉप ऑफर्स:

Xiaomi Redmi 12C की खरीद पर डिस्काउंट

Redmi 12C 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इच्छुक खरीदार ICICI बैंक कार्ड का यूज करके की गई खरीदारी पर 500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इस फोन की कीमत 8,499 रुपये और 10,499 रुपये हो जाएगी। फोन Amazon.in, Mi.com, Mi Studio, Mi Home और रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा।

Xiaomi फैन फेस्टिवल आज से शुरू,करें कम कीमत में खरीदारी

Xiaomi Redmi Note 12 की खरीद पर डिस्काउंट

Redmi Note 12 6GB + 64GB वैरिएंट के लिए 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 16,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। इच्छुक खरीदारों को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए से इसे खरीदने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा , जिससे िस फोन की कीमत 13,999 रुपये और 15,999 रुपये हो जाएगा। साथ ही, कंपनी दोनों वेरिएंट पर 1,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यह स्मार्टफोन Mi.com, Flipkart, Mi Home और Mi Studio और रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा।

इन फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर

1 - आगामी फैन फेस्ट के दौरान, Xiaomi 13 Pro 71,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा।

2 - Redmi A1, Redmi 11 Prime 5G, Redmi Note 12 5G सीरीज जैसे बजट स्मार्टफोन 5,899 रुपये से शुरू होने वाली रियायती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

3 - Xiaomi Pad 5 और Redmi Pad 24,499 रुपये और 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

4 - Xiaomi और Redmi स्मार्ट टीवी 26,500 रुपये तक की डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे।

5 - Xiaomi Mi एक्सटेंडेड वारंटी, Mi स्क्रीन प्रोटेक्ट और Mi कम्प्लीट प्रोटेक्ट जैसे सभी डिवाइस केयर प्लान पर फ्लैट 25% तक का डिस्काउंट भी दे रहा है।

6 - आईसीआईसीआई कार्डधारक पेटीएम वॉलेट पर कैशबैक ऑफर के साथ 8,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं।

7 - Xiaomi Notebook Pro 120G पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद यह 68,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

8 - Xiaomi स्मार्ट एयर फ्रायर (3.5L) पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद यह 5,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi says that during this six-day event, customers can avail discounts of up to Rs 36,000 on Mi.com. The company will also host a daily contest during which interested buyers will get a chance to grab the device for less than Rs.10.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X