28 मई को लॉन्च होगा शाओमी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20
Xiaomi स्मार्टफोन कंपनी अपने नए Redmi K20 स्मार्टफोन 20 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। बता दें, स्मार्टफोन को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि खबर आ रही है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के साथ Redmi K20 Pro को भी लॉन्च करेगी।

Redmi K20 स्मार्टफोन Redmi brand का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही स्मार्टफोन के बारें में काफी सारी जानकारी सामने आ चुकी हैं। स्मार्टफोन आने से पहले ही "Flagship Killer 2.0" के नाम से काफी फेमस हो गया है।
सबसे सस्ता स्मार्टफोन
दूसरे लॉन्च किए जा रहे Redmi K20 Pro की बात करें तो फोन की कीमत को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Snapdragon 855 के साथ आने वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।
बताया जा रहा है कि Redmi K20 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत RMB 2,599 (लगभग 26,000 रुपये), 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,799 (लगभग 28,100 रुपये) और 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,999 (लगभग 30,100 रुपये ) हो सकती है।
Redmi K20 स्पेसिफिकेशन
Redmi ब्रांड के अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 की बात करें तो फोन में 6.39-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन का कैमरा शाओमी के Mi 9 SE स्मार्टफोन के रियर में दिए ट्रिपल कैमरा (48+8+13 मेगापिक्सल) सेटअप के जैसा ही हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
स्मार्टफोन Game Turbo 2.0 और Dimming के साथ आ सकता है। बता दें, DC Dimming जरिए स्मार्टफोन की डिस्प्ले कम लाइट होने पर फ्लिकर नहीं करती है। वहीं, कंपनी के जनरल मैनेजर Lu Weibing का कहना है कि Game Turbo 2.0 की मदद से यूजर्स गेम खेलने के साथ अंदर से ही किसी भी मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








