श्याओमी ने भारत मेंलौंच की MI प्रोटेक्ट इंश्योरेंस सेवा..!
चाइना की टेक कंपनी श्याओमी ने भारत में स्मार्टफोन व टैबलेट यूजर्स के लिए MI प्रोटेक्ट इंश्योरेंस सेवा लॉन्च कर दी है।
क्या है सेवा
MI प्रोटेक्ट सर्विस की सुविधा फोन टूटने, गिरने या लिक्विड डैमेज होने पर प्राप्त होगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को यह सर्विस डाॅर स्टेप पिकअप-ड्राॅप सर्विस के साथ उपलब्ध होगी।

इस सेवा के अंतर्गत यदि आपका MI स्मार्टफोन व टैबलेट चोरी होता है तो आप दुनिया में कहीं से भी शाओमी के काॅल सेंटर पर काॅल करके उसे ब्लाॅक करवा सकते हैं। वहीं मिसयूज इंशोरेंस के अंतर्गत सिम का गलत उपयोग होने पर आप 3,000 रुपए के हकदार होंगे।
कीमत
रेडमी 2 और रेडमी 2 प्राइम के लिए इंश्योरेंस कवर की कीमत 275 रुपए है। वहीं मी 4आई, मी पैड और मी 4 16जीबी की कीमत 499 रुपए है। यह सर्विस एक साल के लिए वैध है।

शाओमी की अक्टूबर में लॉन्च हुई पिकमी सर्विस में उपभोक्ताओं को आॅफ्टर सेल्स सर्विस के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। पिकमी सर्विस की कीमत 189 रुपए है। यह सर्विस उपभोक्ताओं को MI प्रोटेक्ट कवर के साथ उपलब्ध होगी।

MI डिवाइस पर उपलब्ध होने वाली मी प्रोटेक्ट सर्विस मी डाॅट काॅम से खरीदी जा सकती है। इंश्योरेंस कवर की कीमत की बात करें तो रेडमी 1एस, रेडमी 2 और रेडमी 2 प्राइम की कीमत 425 रुपए है। जबकि रेडमी नोट 4जी के लिए 549 रुपए चुकाने होंगे। वहीं मी 4आई और मी 3 के इंशोरेंस कवर की कीमत 749 रुपए है। इसके अलावा मी 4 के 16जीबी के लिए 899 रुपए और 64जीबी के लिए 999 रुपए का भुगतान करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








