Home
News

Redmi के इन तीन फोन की कीमत में हुई बढ़ोतरी, जानिए इनकी नई कीमत

शाओमी कंपनी के तीन नए फोन की कीमत में कंपनी ने बढ़ोतरी की है। जीएसटी की दरों में हुए बदलाव की वजह से शाओमी कंपनी ने रेडमी नोट 8, रेडमी 8 और रेडमी 8ए डुअल फोन की कीमतों में इजाफा किया है। आइए आपको इन फोन की नई कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi के इन तीन फोन की कीमत में हुई बढ़ोतरी

रेडमी फोन की कीमत में बढ़ोतरी

रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं रेडमी 8 और रेडमी 8ए डुअल की कीमत में 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बीते दिन यानि बुधवार से ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस नई कीमत के साथ ये फोन अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि आपको बता दें कि फिलहाल अगर आपका घर ग्रीन और ओरेंज ज़ोन में आता है तो ही आप इन फोन्स को ऑनलाइन ऑर्डर कर पाएंगे।

Redmi Note 8 की नई कीमत

Redmi Note 8 की कीमत पहले 10,999 रुपए थी लेकिन अब ये फोन 11,499 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कीमत में यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। हालांकि इस फोन का दूसरा 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट पहले की तरह 13,999 रुपए में बिकता रहेगा। इस फोन को लॉन्च के वक्त 9,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस तरह से इस फोन में अभी तक कुल 1,500 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

कंंपनी ने इन फोन्स की बढ़ती कीमत के बारे में बताया कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में सभी इलाके बंद है और सप्लाई चैन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे अलावा स्मार्टफोन्स पर जीएसटी दर भी बढ़ाई जा रही है। इस वजह से फोन की कीमत को बढ़ाना पड़ रहा है।

Redmi 8 की नई कीमत

Redmi 8 की बात करें तो इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,299 रुपए में अब बेचा जा रहा है। हालांकि पिछले महीने इसी फोन की कीमत 8,999 रुपए था। हालांकि आपको बता दें कि इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया था और इसे 7,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Redmi 8A Dual की नई कीमत

Redmi 8A Dual की बात करें तो इस फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट अब यूज़र्स को 7,299 रुपए में मिलेगा। इस फोन की कीमत 6,999 रुपए थी। जबकि इस फोन को शुरू में 6,499 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस तरह से इस फोन में भी अभी तक कुल 800 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि इस फोन का दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, इसकी कीमत 7,999 रुपए है। इस फोन की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has increased the price of three new phones of Xiaomi company. Due to the change in GST rates, the Xiaomi company has increased the prices of Redmi Note 8, Redmi 8 and Redmi 8A dual phones. Let us tell you in detail about the new price of these phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X