Home
News

शाओमी के ये 5 स्मार्टफोन हुए भारत में महंगे, जानें लेटेस्ट कीमत

शाओमी हाल ही में अपनी कीमतों को लेकर काफी उत्साहित नजर रहा है। अब, Xiaomi ने भारत में अपने पांच स्मार्टफोन की कीमतों में वृद्धि की है। ये स्मार्टफोन हैं- Xiaomi Redmi Note 10T, Redmi Note 10S, Redmi 9 Power, Redmi 9 और Redmi 9i है, जिनकी कीमत अब बढ़ा दी गयी है।

शाओमी के ये 5 स्मार्टफोन हुए भारत में महंगे, जानें लेटेस्ट कीमत

शाओमी ने बढ़ाई अपने 5 स्मार्टफोन की कीमतें

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Redmi Note 10T, जिसे हाल ही में 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के साथ 13,999 रुपये और 15,999 रुपये में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था, को इसके प्रत्येक वेरिएंट को 1,000 रुपये की वृद्धि की है। तो अब 4GB+64GB वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध होगा तो 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये में होगी।

वहीं Redmi Note 10S के वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डिवाइस का बेस वेरिएंट अभी भी 14,999 रुपये (6GB+64GB) में उपलब्ध है। लेकिन 6GB+128GB वाला वेरिएंट अब 15,999 रुपये के बजाय 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

अगर बात करें, Redmi 9 Power की, तो इस डिवाइस को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। जो इस प्रकार है - 4GB+64GB, 4GB+128GB, और 6GB+128GB वेरिएंट। इन सभी वेरिएंट में प्रत्येक की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। हालांकि 4GB+128GB वेरिएंट अभी भी 11,999 रुपये में उपलब्ध है।

Redmi 9 की भी प्राइस में बढ़ोतरी हुई है। इसके बेस वेरिएंट पर 4GB + 64GB के साथ 500 रुपये की कीमत में बढ़ोतरी की गयी है, जो अब 8,999 रुपये के बजाय 9,499 रुपये में मिलेगा। जबकि 4GB+128GB वाला वेरिएंट अभी भी 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

आखिर Redmi 9i रह जाता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी हुई है जो 4GB+64GB के साथ आता है। रेडमी 9आई बेस वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये बढ़ाए गए है, जो अब 8,799 रुपये के बजाय 9,299 रुपये में मिलेगा।

क्यों बढ़ाई शाओमी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत

हालांकि कंपनी ने अभी तक यह तो नहीं बताया है कि आखिर उन्होंने अपने इन पाँच स्मार्टफोन की भारत में कीमत क्यों बढ़ाई हैं, लेकिन आशा यही कर सकते है, कि बढ़ती महंगाई और शिपिंग को लेकर ही इसकी प्राइस में बढ़ोतरी की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now, Xiaomi has increased the prices of five of its smartphones in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X