रेडमी ने इंडिया में लॉन्च किए पावर बैंक, इतनी सस्ती है कीमत
शाओमी की सबब्रांड रेडमी ने इंडियन मार्केट नए प्रोडक्ट सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट डिवाइस Redmi 8A Dual के साथ दो पावर बैंक को भी लॉन्च किया है। अफॉर्डेबल कीमत के साथ लॉन्च हुए दोनों ही पावरबैंक काफी हद तक सिमिलर हैं। दोनों की बैटरी क्षमता अलग अलग है। बेहतरीन डिजाइन से लैस पावर बैंक पर रेडमी की ब्रांडिंग की गई है। पावरबैंक को 10,000mAh और 20,000mAh के क्षमता के साथ पेश किया हैं।

लेटेस्ट लॉन्च हुए पावर बैंक के 10,000 एमएएच बैटरी कैपेसिटी वाले मॉडल में व्हाइट कलर का ऑप्शन एवेलेबल है। वहीं, 20,000 एमएएच बैटरी कैपेसिटी वाले मॉडल में ब्लैक कलर का ऑप्शन एवेलेबल है। बता दें कि रेडमी के पावर बैंक की टक्कर अपनी होम ब्रांड शाओमी के Mi Power Bank 2i और Realme Power Bank से होगी।
Redmi Power Bank specifications
दोनों ही पावरबैंक में सबसे बड़ा हाइलाइट इनका डुअल इनपुट/आउटपुट पोर्ट है। इनमें यूज़र्स यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी दोनों केबल को यूज़ किया जा सकता है। दोनों डिवाइस टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और साथ ही 12-लेयर की सर्किट प्रोटेक्शन से लैस है।
Redmi Power Bank में एंटी स्लिप एज ग्रिप डिजाइन आता है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे स्लिम पावरबैंक है। बता दें कि न्यू लॉन्च पावरबैंक का डिजाइन काफी स्टाइलिश है। क्लासी लुक से लैस पावरबैंक ब्लॉक की शेप में डिजाइन किए गए हैं। Redmi Power Bank का 10,000 एमएएच वेरिएंट 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और वहीं, 20,000 एमएएच वेरिएंट 18 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा दोनों पावर बैंक में डुअल यूएसबी टाइप-ए इनपुट पोर्ट, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
रेडमी पावर बैंक का 10,000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले वेरियंट की कीमत 799 रुपये रखी गई है। जबकि इसके 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले वेरियंट की कीमत 1,499 रूपये तय हुई है। बताया जा रहा है कि लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल रेडमी 8ए डुअल के साथ ही 18 फरवरी को 12 बजे सेल के लिए एवेलेबल कराए जाएंगे। बता दें कि पावरबैंक पर 6 महीने की वॉरंटी भी ऑफर की जा रही है। कस्टमर्स दोनों ही वेरियंट्स को Mi.com और कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स मी होम स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा दोनों रेडमी पावर बैंक्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








