जल्दी करें, श्याओमी 1 रुपए में दे रही है स्मार्टफोन
श्याओमी ने भारत में सफलतापूर्वक 2 साल पूरे कर लिए हैं। इन दो सालों में श्याओमी ने कई स्मार्टफोन व अन्य गैजेट्स भारत में पेश किए हैं, जो लोगों का दिल जीतने में सक्षम भी रहे हैं। इसी ख़ुशी को मानाने के जश्न में श्याओमी अपना तीन दिवसीय कार्निवल पेश कर रही है।

इस कार्निवल में चाइना की यह कंपनी एक कांटेस्ट आयोजित करेगी जिसमें कोई भी 1 रुपए की फ़्लैश डील जीत सकता है। इस डील में श्याओमी उन उपभोताओं को केवल एक रुपए में अपना डिवाइस देगी जिन्होंने रजिस्टर किया होगा।

इसके पहले दिन में 10 श्याओमी एमआई5 और 20000mAh पॉवर के 100 एमआई पॉवर बैंक शामिल होंगे। 21 जुलाई को 10 श्याओमी रेड्मी नोट 3 और 100 एमआई बैंड उपलब्ध होंगे। कार्निवल के तीसरे दिन में 10 श्याओमी एमआई मैक्स और 100 एमआई ब्लूटूथ स्पीकर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि कंपनी की यह फ़्लैश डील हर दिन दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्टर करने को लेकर श्याओमी 19 july से पहले जानकारी देगी।


Click it and Unblock the Notifications








