9,999 रुपए में लॉन्च होगा रेड्मी 4, अगले हफ्ते लॉन्च!
श्याओमी रेड्मी 4 अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपए होगी!
एक के बाद एक हिट, बजट केटेगरी में यकीनन श्याओमी का कुछ ऐसा ही ग्राफ है। श्याओमी ने हर बार की ही तरह इस बार भी बेहद स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की साल की शुरुआत ही बेहद शानदार हुई है। अब कंपनी इसी शानदार परफॉरमेंस को आगे बढ़ा रही है।

श्याओमी अब अपने नए बजट स्मार्टफोन रेड्मी 4 को लॉन्च करने जा रही है। कहा जा रहा है यह फोन कंपनी अगले हफ्ते तक मार्केट में पेश कर सकती है। यह फोन कंपनी के पहले लॉन्च हुए रेड्मी 3एस प्राइम का सक्सेसर होगा। फोन की कीमत 9,999 रुपए तक हो सकती है।
डिस्प्ले
रेड्मी 4 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो फोन में 5 इंच 720पी डिस्प्ले होगी, साथ ही 2.5डी कर्व ग्लास दिया होगा।
प्रोसेसर और स्टोरेज
रेड्मी 4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट प्रोसेसर हो सकता है। फोन की रैम 3जीबी और 32जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फोन 2जीबी रैम वैरिएंट में भी लॉन्च हो सकता है। जिसके साथ फोन में 16जीबी स्टोरेज होगी।
कैमरा
बजट स्मार्टफोन के लिहाज से फोन का कैमरा भी अच्छा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ओएस और बैटरी
रेड्मी 4 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ओएस पर काम करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। फोन की बैटरी आबय रेड्मी फोन्स की ही तरह दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसमें 4100mAh पॉवर बैटरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications







