Home
News

भारत में जल्द ही बिकने लगेंगे Xiaomi Laptop

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने भारत में अपनी काफी अच्छी पहचान बना ली है। लोग शाओमी स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी के और भी डिवाइस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। भारत में इस ब्रांड को वैल्यू फॉर मनी के नाम से भी जाना जाता है। कंपनी ने इस साल भारत में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए।

भारत में जल्द ही बिकने लगेंगे Xiaomi Laptop

हालांकि कंपनी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी ने सबसे पहले भारत में स्मार्टफोन बेचने के बाद फिटनेस बैंड, स्मार्ट टीवी के साथ और भी कई डिवाइस को लॉन्च किया है। हालांकि खबर आ रही है कि कंपनी अपने डिवाइस में लैपटॉप का नाम भी जोड़ सकती है।

इंडिया में भी आएगा शाओमी का लैपटॉप

शाओमी के ग्लोबल वीपी और इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने बताया कि वह 2019 में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे गैजेट्स को बेचने के भी प्लान बना रहे हैं। जिसमें Mi Gaming गेमिंग लैपटॉप भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उन्हें कस्टमर्स से लगातार काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें, इस साल की शुरुआत में शाओमी ने Mi Gaming Laptop को लॉन्च किया था। जिसमें Intel's Core-i7 (seventh-generation) CPU के साथ 16जीबी रैम दी गई थी।

शाओमी लैपटॉप के फीचर्स

वहीं Nvidia's GeForce GTX 1060 GPU के साथ आता है। बता दें, एक 15.6 इंच गेमिंग लैपटॉप था जो डॉल्बी साउंड के साथ आता है। हालांकि इन लैपटॉप को भारतीय बाजार में नहीं उतारा गया है। शाओमी ने हाल में बेंगलुरु शहर में न्यू Mi Home brand स्टोर खोला है। जो 6,000 sq ft में फैला हुआ है।

भारत में शाओमी का यह सबसे बड़ा स्टोर है। इस साल से कंपनी भारत में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रॉडक्ट्स पर भी फोकस कर रही है। दो महीने पहले शाओमी ने भारत में Mi Band 3 फिटनेस ट्रैकर, Mi TVs की न्यू रेंज, Mi Home Security Camera 360, Mi Air Purifier 2S लॉन्च किया था। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi's Global VP and India Head Manu Kumar Jain told that they are planning to sell other gadgets in addition to smartphones in 2019. Which includes Mi Gaming gaming laptops. He said that he has been getting quite good response from the customer constantly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X