Home
News

MWC 2019 इवेंट में शाओमी ने लॉन्च किया अपना पहला 5G स्मार्टफोन: Mi MIX 3

MWC 2019 इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें कंपनियां अपने स्मार्टफोन को पेश कर रही हैं। काफी समय से खबर आ रही थी कि शाओमी कंपनी इवेंट के दौरान अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। बता दें, कंपनी ने इवेंट के दौरान अपना Mi MIX 3 का 5G स्मार्टफोन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

MWC 2019 इवेंट में शाओमी ने लॉन्च किया अपना पहला 5G स्मार्टफोन: Mi MIX 3

कंपनी ने अपने Mi MIX 3 5G को €599 की कीमत के साथ पेश किया है, जो भारतीय रुपये में 48,250 रुपये होते हैं। स्मार्टफोन को मई से Mi रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि स्पेन और वेस्टर्न यूरोप के कुछ मार्केट में शाओमी लीडिंग ऑपरेटर्स के साथ मिलकर इस फोन को सबसे पहले पेश करेगी।

Mi MIX 3 5G स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपने Mi MIX 3 5G को स्नैपड्रैगन 855 और Snapdragon X50 5G modem के साथ पेश किया है। कंपनी ने Mi Mix 3 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। हालांकि अब कंपनी ने इसके 5G वर्जन को पेश किया है। स्मार्टफोन में 6.39इंच डिस्प्ले दी गई है।

जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल्स का है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक में 12मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं, फोन के फ्रंट में ड्यूल 24मेगापिक्सल सेल्फी शूटर दिया गया है। यह स्मार्टफोन MIUI 10 पर ऑपरेट होता है। फोन में 3,200mAh की बैटरी दी गई है।

Mi 9 स्मार्टफोन लॉन्च

शाओमी कंपनी ने Mi MIX 3 के 5G वेरिएंट के साथ Mi 9 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है। बता दें, स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी Mi 9 के जरिए यूरोपियन मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना चाहता है। स्मार्टफोन की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.39-inch AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (48MP+12MP+16MP) दिया गया है। साथ ही फोन में ड्यूड्रॉप नॉच के साथ 24मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन के बेस मॉडल की कीमत €449 यानी 36,200 रुपये हैं। इस कीमत के साथ 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को खरीदा जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन के 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत €499 यानी 40,200 रुपये है। स्मार्टफोन वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The MWC 2019 event has started. In which companies are presenting their smartphones. The news was coming from a long time that Shaomi will launch his smartphone during the company event. Explain, the company has launched 5G smartphone variant of its Mi MIX 3 during the event. Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X