Home
News

शाओमी ने लांच किया सिक्‍के से भी पतला दुनिया का सबसे स्‍लिम LED TV

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने बुधवार को इंडिया में अपना पहला स्मार्ट Mi TV 4 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये टीवी अभी तक का दुनिया का सबसे पतला एलईडी टीवी है और इसकी मोटाई करीब एक सिक्के के बराबर है। कीमत की बात करें, तो शाओमी ने इस फोन को इंडिया में 39,999 रुपए में लॉन्च किया है।

इंडिया में लॉन्च हुआ ये शाओमी का पहला स्मार्ट टीवी है। बता दें कि दिल्ली में बुधवार को आय़ोजित शाओमी के इस लॉन्च इवेंट में कंपनी ने स्मार्ट टीवी के अलावा के दो स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 pro को लॉन्च किया है। हालांकि इस इवेंट की हाई लाइट शाओमी की स्मार्ट टीवी ही रही है।

शाओमी ने लांच किया सिक्‍के से भी पतला दुनिया का सबसे स्‍लिम LED TV

शाओमी Mi TV 4 के फीचर्स-

मी टीवी 4 का 55 इंच साइज में लॉन्च किया गया है। शाओमी की ये स्मार्ट टीवी 4K (3840x2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। शाओमी की Mi TV 4 स्मार्ट टीवी 4.9 मिमी अल्ट्राथिन टीवी है। कंपनी का दावा है कि ये टीवी एक कॉइन के बराबर पतली है। कंपनी के मुताबिक, ये दुनिया की सबसे पतली एलईडी टीवी है। बैजल लेस स्मार्टफोन की तरह मी टीवी 4 भी फ्रेम लेस डिजाइन के साथ आएगी। कंपनी ने पिछले साल इस टीवी को सीईएस 2017 में लासवेगास में पेश किया था।

इस टीवी में 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। ये टीवी 2जीबी रैम के साथ 8जीबी स्टोरेज में आती है। कनेक्टिविटी के लिए मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने लांच किया सिक्‍के से भी पतला दुनिया का सबसे स्‍लिम LED TV

इस टीवी में 10 स्पीकर्स, 2 वायरलैस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स और एक बूफर के साथ Mi TV Bar दिया होगा। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। इस टीवी में Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी दी होगी, जो 2 up-firing स्पीकर्स के साथ आएगी।

कंपनी का दावा है कि इन स्पीकर्स की मदद से यूजर्स 3D साउंड का मजा ले सकेंगे। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं। Mi TV 4 मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आती है, इसका मतलब ये टीवी भविष्य में अपग्रेड की जा सकती है। Mi TV का स्टेंड ट्रांसपेरेंट होगा, जो इस टीवी को और ज्यादा स्टाइलिश लुक देगा।

Xiaomi Redmi 3s Prime Five Features (Hindi)

शाओमी Mi TV 4 की कीमत और उपलब्धता-

शाओमी ने लांच किया सिक्‍के से भी पतला दुनिया का सबसे स्‍लिम LED TV

शाओमी ने स्मार्ट एलईडी टीवी Mi TV 4 को 39,999 रुपए में लॉन्च किया है। इस प्राइस पॉइन्ट में एलईडी टीवी शाओमी टीवी का सबसे हाईलाइट फीचर है। इस टीवी की ओपन सेल 21 फरवरी से एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi aaj india me apna latest handset Redmi Note 5, Redmi Note 5 pro aur mi smart tv ko india me launch kar diya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X