15 घंटों तक मच्छर भगाएगा श्याओमी का ये डिवाइस, कीमत 290 रुपए
टेक कंपनी श्याओमी स्मार्टफोन के साथ कई अन्य डिवाइस भी पेश कर रही है। जो कि हमारी रोज की लाइफ में काफी काम आ सकते हैं। कंपनी ने लोगों की जरूरतों को देखते हुए भारत में मच्छर भगाने वाला इलेक्ट्रिक मॉस्क्यूटो रेपेलेंट पेश किया है।

यह काफी हैंडी डिवाइस है साथ ही सस्ता भी। इसकी कीमत 29 युआन यानी करीब 290 रुपए है, लेकिन इसे अभी केवल चाइना में खरीदा जा सकता है। पोर्टेबल स्पीकर के जैसा दिखने वाला यह डिवाइस काफी कमाल है। इस डिवाइस में मच्छर भगाने के लिए 90 डिग्री का मैट लगा है।

यह पॉवर बैंक से कनेक्ट होकर आपके घर के सारे मच्छर भगा सकता है। कंपनी का कहना कि यदि इसे श्याओमी के 10,000mAh पॉवर से कनेक्ट करें तो यह 15 घंटे से ज्यादा समय तक मच्छर भगा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








