Home
News

भारत में लॉन्च हुआ Redmi 4, कीमत 6,999 रु से शुरू

श्याओमी रेड्मी 4 भारत में लॉन्च हो गया है। रेड्मी 4 की शुरूआती कीमत 6,999 रुपए है।

By Agrahi

श्याओमी ने भारत में अपना ने स्मार्टफोन Redmi 4 लॉन्च कर दिया है। यह फोन दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान किया गया है। रेड्मी का यह फोन 3 वैरिएंट में भारत में पेश हुआ है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए से शुरू होती है।

भारत में लॉन्च हुआ रेड्मी 4, कीमत 6,999 रु से शुरू

रेड्मी 4 के लिए कंपनी का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर अमेज़न है। यह फोन अमेज़न के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही जानकारी है कि यह कंपनी के ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा, जिसके लिए प्री-बुकिंग करवानी होगी।

श्याओमी के बैंगलोर उपस्थित एमआई स्टोर पर यह फोन मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को रेड्मी 4 के लिए प्री-बुकिंग करानी होगी। प्री-बुकिंग आज से ही शुरू है। मालूम हो कि भारत में एमआई का एक ही स्टोर है जो कि बैंगलोर में है यह हाल ही में खुला है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

डिस्प्ले और डिज़ाइन

श्याओमी रेड्मी 4 स्मार्टफोन स्मार्टफोन 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 2.5 कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन है। फोन का डिज़ाइन देखने में कमाल है। इसका मेटल बैक रेड्मी 4 को प्रीमियम लुक देता है। हालाँकि इससे फोन थोड़ा स्लिपरी जरुर हो जाता है।

मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम

मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ ही श्याओमी का एमआईयूआई 8.2 स्किन इस पर दिया है। जिस पर एंड्रायड 7.0 अपडेट भी उपलब्ध होगा।

रैम और स्टोरेज

रैम और स्टोरेज

रैम और स्टोरेज की बात करें तो फोन 3 वैरिएंट में आता है। फोन का बेस वैरिएंट 2जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसके बाद 3जीबी रैम, 32जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

प्रोसेसर पॉवर

प्रोसेसर पॉवर

रेड्मी 4 फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट प्रोसेसर है। जिसके साथ फोन में 2जीबी/3जीबी और 4जीबी रैम होगी।

कैमरा

कैमरा

श्याओमी का यह फोन 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में एलईडी फ़्लैश, पीडीएएफ फीचर्स भी शामिल हैं। इसका फ्रंट कैमरा 5एमपी का है।

बैटरी

बैटरी

श्यावामी रेड्मी 4 दमदार बैटरी के साथ आता है कि जो कि 4100mAh पॉवर की है। फोन में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कंपनी का कहना है कि यह दो दिनों का टॉक टाइम देती है। वहीं 18 दिनों का स्टैंडबाय टाइम भी देती है।

फिंगरप्रिंट स्कैनर और कनेक्टिविटी

फिंगरप्रिंट स्कैनर और कनेक्टिविटी

यह हैंडसेट फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE सपोर्ट है। इसके अलावा वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी है।

कीमत और उपलब्धता

कीमत और उपलब्धता

रेड्मी 4 की शुरूआती कीमत 6,999 रुपए है, जिसमें आपको 2जीबी रैम और 16जीबी रोम मॉडल मिलेगा। 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है। जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए है। यह फोन मैट ब्लैक, एलिगेंट गोल्ड कलर वैरिएंट में मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Launched new Redmi 4 in India. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X