Xiaomi की “Diwali with Mi” सेल शुरू, मिलेगा इन चीजों पर डिस्काउंट
दिवाली आने में कुछ समय ही बाकी रह गया है। इसी के मौके पर हर जगह सेल का आयोजन किया जा रहा है। कुछ समय पहले फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन डे सेल का आयोजन किया था। फ्लिपकार्ट ने इस सेल में कई धमाकेदार ऑफर्स दिए थे। सेल के दौरान शाओमी ब्रांड के डिवाइस पर भी काफी डिस्काउंट दिया जा रहा था।

बता दें, अब शाओमी ने अपनी खुद की "Diwali with Mi" सेल का आयोजन अपने प्लेटफॉर्म पर कर दिया है। यह सेल 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच चलेगी। जिसमें स्मार्टफोन्स, टीवी और दूसरे प्रोजक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट की सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो यह सेल आपके लिए ही बनी है।
Xiaomi Diwali with Mi: पेमेंट्स ऑफर
शाओमी की 'Diwali with Mi' सेल का पूरी तरह से फायदा देने के लिए कंपनी ने पेटीएम के साथ साझेदारी की है। बता दें, इस साझेदारी में पेटीएम की ओर से ग्राहकों को कम से कम 5,000 रुपए की ट्रांजैक्शन पर फ्लैट 500 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि कैशबैक कुछ खास प्रॉडक्ट्स पर ही दिया जा रहा है। वहीं, Mobikwik यूजर्स को 15 प्रतिशत ( ज्यादा से ज्यादा 2,000 रुपए) supercash दिया जा रहा है। बता दें, सेल के दौरान ixigo की ओर से 3,500 रुपए के कूपन भी पाया जा सकता है।
Xiaomi Diwali with Mi: स्मार्टफोन ऑफर
शाओमी अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro को 2,000 रुपए डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपए में बेच रहा है। बता दें, Redmi Note 5 Pro भारत में शाओमी के बेस्ट सेलिंग डिवाइस में से एक है। फोन 5.99-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 SoC, 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Xiaomi Poco F1
शाओमा की सेल के दौरान ग्राहक Poco F1 स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को 3,000 रुपए ऑफ में बेच रही है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 20,999 रुपए है। फोन 6.18-इंच डिस्प्ले, 6जीबी व 8जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।
Xiaomi Redmi Y2 और Xiaomi Mi A2
शाओमी Redmi Y2 सेकंड सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, यह 3जीबी रैम, 32जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 625 SoC, 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन को 9,499 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, शाओमी Mi A2 कंपनी का दूसरा एंड्रायड वन स्मार्टफोन है। जो 5.9-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 SoC, 4GB रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है। शाओमी की दिवाली सेल में फोन को 2,000 रुपए ऑफ में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Diwali with Mi: एसेसरीज ऑफर
शाओमी की इस दिवाली सेल में एसेसरीज पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें, शाओमी Mi Earphones Basic को 349 रुपए, Mi Band - HRX Edition Black को 1,199 रुपए में उपलब्ध करा रहा है। वहीं, 43-इंच Mi LED स्मार्ट टीवी 4A को 21,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications