Home
News

शाओमी ने बच्चों के लिए लॉन्च किया हेयर क्लिपर

शाओमी भारत में अपनी खास जगह बना चुका है। भारत का हर दूसरा इंसान आज शाओमी कंपनी का कोई ना कोई प्रॉडक्ट इस्तेमाल कर रहा है। शाओमी अच्छी कीमत के साथ बेहतर क्वालिटी में विश्वास रखने वाली कंपनी मानी जाती है। बता दें, शाओमी स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रॉडक्ट्स में अपने पोर्टफोलियों को तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी स्मार्टफोन के अलावा फिटनेस बैंड, सूटकेस और अंब्रेला जैसी चीजों को लॉन्च कर चुकी है। जो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

शाओमी ने बच्चों के लिए लॉन्च किया हेयर क्लिपर

बता दें, अब कंंपनी बच्चों के लिए भी खास प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने चीन में बच्चों के लिए नया हेयर क्लिपर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Xiaomi Kiddies Hair Clipper का नाम दिया है। जिसे RMB 199 में लॉन्च किया गया है। अमेरिकी करेंसी में यह रकम 28 डॉलर के करीब होती है।

Xiaomi Kiddies Hair Clipper

यह हेयर क्लिपर सेरेमिक सेफ्टी कटर हेड के साथ आता है। जिसमें पावरफुल मोटर दी गई है। इसमें बड़ा ग्रिप एरिया है जिसके चलते आप इसे आसानी से हैंडल कर सकते हैं। हेयर क्लिपर म्यूट फंक्शेनिलिटी के साथ आता है। जो ऑटोमेटिक क्लिप्ड हेयर को कलेक्ट करता है। शाओमी किड्स हेयर क्लिपर 3mm/6mm और 6mm/12mm फिक्सड लेंथ कॉम्बो अटैचमेंट के साथ आते हैं। जो यूनिफॉर्म हेयरकट को काफी आसान बनाते हैं।

कंपनी का यह प्रॉडक्ट IPX7 सर्टिफाइड है इसलिए पानी से आसानी से यह खराब नहीं होगा। बता दें, इस प्रॉडक्ट का ऑरिजनल प्राइस RMB 199 ($28) है, लेकिन इसे ऑनगोइंग 11.11 सेल के दौरान चाइनीज ऑनलाइन रिटेलर Tmall के जरिए RMB 169 (about $25) में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस प्रॉडक्ट को अभी चीन में ही लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह इस प्रोडक्ट को बाकी जगहों पर कब लॉन्च करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has launched a new hair clipper for children in China. The company named it Xiaomi Kiddies Hair Clipper. Which has been launched at RMB 199. In US currency, this amount is close to $ 28. This hair clipper comes with Ceramic Safety Cutter Head. In which powerful motor has been given.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X