Home
News

जानिए इंडियन यूज़र्स के लिए क्यों खास हैं श्याओमी के नए पॉवर बैंक!

By Agrahi
Xiaomi Redmi 5A launched (Hindi)

चाइना की स्मार्टफोन ब्रांड श्याओमी अब भारत में सबसे पॉपुलर ब्रांड उभर कर सामने आ रही है. कंपनी के स्मार्टफोन इन दिनों बजट और मिड रेंज में छाए हुए हैं. यही कारण है कि श्याओमी भारतीय मार्केट और यूज़र्स दोनों पर ही काफी फोकस कर रही है.

अब श्याओमी ने अपने दो नए पॉवर बैंक भारत में लॉन्च कर दिए हैं. इन दोनों पॉवर में जो खास बात है वो यह कि यह दोनों ही 'मेड इन इंडिया' हैं. इसके साथ ही बता दें कि यह HiPad टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो नॉएडा की एक कंपनी का सेट अप है.

जानिए इंडियन यूज़र्स के लिए क्यों खास हैं श्याओमी के नए पॉवर बैंक!

नए पॉवर बैंक की बात करें तो यह 10000mAh और 20000mAh बैटरी क्षमता के हैं. इन्हें 10000mAh और 20000mAh Mi Power Bank 2i कहा जा रहा है. इसी क्षमता के रेगुलर पॉवर बैंक श्याओमी ने इस साल जून में लॉन्च किए थे.

डिजाईन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नए Mi पॉवर बैंक 2i पहले पेश हुए पॉवरबैंक से काफी मिलते हैं. हालांकि इनके आकार और साइज़ में कुछ अंतर हो सकता है. जो नए और मेड इन इंडिया मॉडल हैं उनमें खास बात है कि यह 2 वे फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं.

कंपनी की मानें तो 10000mAh और 20000mAh Mi पॉवरबैंक 2i मॉडल में कन्वर्शन रेट 93% ज्यादा है. छोटे पॉवरबैंक में यूनीबॉडी मेटल डिजाईन दिया गया है जबकि बड़े वाले पॉवरबैंक में ABS प्लास्टिक बॉडी है, जो कि बेहतर ग्रिप देती है. दोनों ही पॉवर बैंक में लो पॉवर मोड है जो कि पॉवर बटन को दो पॉवर टैप करने से एक्टिवेट हो जाता है.
श्याओमी 10000mAh Mi पॉवरबैंक 2i की कीमत 799 रुपए रखी गई है, जबकि 20000mAh Mi पॉवरबैंक 2i की कीमत भारत में 1,499 रुपए रखी गई है. इन दोनों पॉवर बैंक की सेल 23 नवंबर से Mi.com और Mi होम स्टोर पर शुरू होगी.

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi launches two new made in India power bank. Both the power banks are made in India and comes with two way fast charging. The price starts at rs.799.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X