Xiaomi 23 अप्रैल को लॉन्च करेगा नया स्मार्ट Mi TV
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर शाओमी दुनियाभर में मश्हूर है। कंपनी के स्मार्टफोन और बाकी डिवाइस लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं, स्मार्टफोन के बाद कंपनी के स्मार्ट टीवी सभी की दूसरी पसंद माने जाते हैं। शाओमी ने भारत में अपनी टीवी लाइनअप में के चलते कुछ नए स्मार्ट टीवी जोड़े थे और अब कंपनी ने इस लाइनअप में कुछ नए टीवी जोड़ने की तैयारी कर रही है। लाइनअप के बारें में बात करते हुए कंपनी क TV बिजनेस के जनरल मैनेजर Li Xiaoshuang ने कहा है कि कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स जल्द लॉन्च करेगी। अब हमें पता है कि ये नए प्रोडक्ट्स मार्केट में कब पेश किए जाएंगे।

बता दें, अपने एक ऑफिशियल पोस्टर के जरिए कंपनी ने बताया कि कंपनी चीन में 23 अप्रैल को कुछ नए टीवी लॉन्च करने जा रही है। इन नए प्रोडक्ट्स को कंपनी स्प्रिंग 2019 के अंदर लॉन्च कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपनी Mi TV 5 सीरीज को लॉन्च कर सकती है, जो कि मौजूदा Mi TV 4 सीरीज का अपग्रेड होगा।
पतली बेजल के साथ स्मार्ट टीवी
शाओमी की मौजूदा टीवी लाइनअप में Mi TV 4 सीरीज की बात करें तो इसके अंदर Mi TV 4, Mi TV 4X Pro स्मार्ट टीवी शामिल हैं। यह स्मार्ट टीवी पतली बेजल वाले डिजाइन के साथ आते हैं। साथ ही इनमें काफी बड़ी डिस्प्ले दी गई है। बता दें, शाओमी ने कुछ समय पहले ही अपने ग्राहकों के लिए सस्ते दाम के साथ Mi TV 4A Pro स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है।
यह टीवी 32 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है जिस 12,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमेशा की तरह शाओमी इस बार भी अपने स्मार्ट टीवी को पतली बेजल के साथ लॉन्च करेगी। जो PatchWall UI के साथ आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








