Home
News

Xiaomi ने इंडिया में लॉन्च किया Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro

By Devesh

इंडिया में शाओमी रेडमी फोन ने अपना दबदबा बनाकर रखा हुआ है। पिछले करीब एक साल से इंडिया में शाओमी रेडमी 5 का जलवा छाया हुआ था और अब रेडमी 6 सीरीज की चर्चा छाने वाली है। Xiaomi ने अपने Redmi 6 सीरीज के तीन फोन का आज इंडिया में लॉन्च कर दिया।

Xiaomi ने इंडिया में लॉन्च किया Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro

शाओमी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro को आज लॉन्च कर दिया है। आज दोपहर करीब 1 बजे इन फोन को लॉन्च किया गया।

Xiaomi Redmi 6A

Xiaomi Redmi 6A

डिस्प्ले और स्टोरेज

Redmi 6A भी रेडमी 5A का ही एक अपग्रेड वर्जन है। इस फोन का डिजाइन काफी शानदार है। यह एक स्लिम फोन है जिसे आर्क शेप में डिजाइन किया गया है, जिससे इस फोन को पकड़ने में एक अच्छा ग्रिप मिलता है। इस फोन में भी 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले शामिल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है।

कैमरा सेटअप

आपको बता दें कि इस फोन को एक बजट फोन की रेंज के हिसाब से तैयार किया गया है। इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ 2.2 है। वहीं इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है। जबकि इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करके पिक्चर्स को काफी खास बना सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर फंक्शन करता है। इसके अलावा इस फोन में भी 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी में भी इस फोन में जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी समेत तमाम फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत और उपलब्धता

अब इस फोन की कीमत के बारे में बात कर लेते हैं। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 5,999 रुपए रखी गई है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 6,999 रुपए है।

इन दोनों फोन की बिक्री 19 सितंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को ग्राहक mi.com और ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के सभी ऑफलाइन स्टोर से भी यूजर्स इस फोन को खरीद सकेंगे।

Xiaomi Redmi 6

Xiaomi Redmi 6

डिस्प्ले और स्टोरेज

आपको बता दें कि ये तीनों फोन रेडमी 5 सीरीज के तीनों फोन का अपग्रेड वर्जन होंगे। लिहाजा हम एक-एक करके इन तीनों फोन के स्पेस्फिकेशन के बारे में जानते हैं। सबसे पहले हम Xiaomi Redmi 6 की बात करेंगे। इस फोन में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके डिस्प्ले का रिज्यॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इस फोन में रैम के लिए दो विकल्प मिलेंगे। इसमें एक 3 जीबी रैम और दूसरा 4 जीबी रैम का होगा। जिसके साथ इंटरनल स्टोरेज भी क्रमश: 32 जीबी और 64 जीबी होगा।

कैमरा सेटअप

इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स के साथ होंगे। इसके अलावा इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड फीचर से भी लैस होगा।

प्रोसेसर और बैटरी

अब इस फोन के प्रोसेसर पर नजर डाले तो यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। वहीं इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इन सभी फीचर्स के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के भी तमाम फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस फोन में फेस अनलॉक जैसे कई स्मार्ट अनलॉक सिस्टम भी मौजूद है।

कीमत और उपलब्धता

अब इस फोन की कीमत के बारे में बात कर लेते हैं। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 9,499 रुपए है।

इन दोनों फोन की बिक्री 10 सितंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी । इस फोन को ग्राहक mi.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के सभी ऑफलाइन स्टोर से भी यूजर्स इस फोन को खरीद सकेंगे। इस फोन के साथ भी कंपनी ने एक ऑफर भी रखा है। अगर आप फर्स्ट सेल यानि 11 सितंबर को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए का इंस्टेंड डिस्काउंट दिया जाएगा।

Xiaomi Redmi 6 Pro

Xiaomi Redmi 6 Pro

डिस्प्ले और स्टोरेज

यह फोन भी रेडमी नोट 5 प्रो का एक अपग्रेड वर्जन होगा। यह फोन आज लॉन्च हुए तीनों फोन में से सबसे ज्यादा हाईटेक होगा। इस फोन की डिस्प्ले भी बाकी दोनों फोन से बड़ी होगी। इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इस फोन में दो रैम वेरिएंट होंगे, एक 3 जीबी और दूसरा 4 जीबी रैम का होगा। इसके अलावा इस फोन का इंटरनल स्टोरेज भी क्रमश: 32 जीबी और 64 जीबी होगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा की बात करें तो उसमें भी ये इस सीरीज के बाकी दोनों फोन से थोड़ा ज्यादा बेहतर है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन का कैमरा एआई प्रोट्रे़ट मोड, ब्यूटीफाई मोड, एचडी मोड, पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी है। जिसके जरिए आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करते समय एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड समेत कई तरह के ब्यूटीफाई मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रोसेसर और बैटरी

Redmi 6 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर काम करता है। इस फोन के क्लॉक स्पीड की बात करें तो भी 2 गीगाहर्ट्ज़ है, जिसके साथ एड्रेनो 506 जीपीयू भी शामिल है। इस फोन की बैटरी भी बाकी दोनों फोन से ज्यादा पॉवरफुल है। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो यूजर्स को एक लंबा बैटरी बैकअप देगी। इसके अलावा इस फोन में भी 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक समेत तमाम सुविधाएं मौजूद हैं।

कीमत और उपलब्धता

अब इस फोन की कीमत के बारे में बात कर लेते हैं। कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है।

इन दोनों फोन की बिक्री 11 सितंबर 2018 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस फोन को ग्राहक mi.com और ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के सभी ऑफलाइन स्टोर से भी यूजर्स इस फोन को खरीद सकेंगे। इस फोन के साथ भी कंपनी ने एक ऑफर भी रखा है। अगर आप फर्स्ट सेल यानि 11 सितंबर को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए का इंस्टेंड डिस्काउंट दिया जाएगा।

नोट: शाओमी ने आज लॉन्च हुए सभी फोन की कीमत के बारे में कहा है कि यह फोन की शुरुआती कीमत है। अगर आने वाले समय में डॉलर के रेंज में बदलाव होता है तो इन स्मार्टफोन की कीमत में भी बदलाव किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In India, the Chaomi Redmi phone has kept its control. For the past nearly a year, Shawmi Redmi 5 was shadowed in India and now Redmi is going to discuss the series of 6 series. Xiaomi launches three of its Redmi 6 series phones in India today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X