Home
News

Xiaomi ने चीन में लॉन्च किया स्मार्ट नोटपैड, जानें कीमत और खासियत

चीनी कंपनी शाओमी बेहतर स्मार्टफोन और टेलिविजन के लिए जानी जाती है। साथ ही कंपनी लैपटॉप, air purifier जैसे और भी कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स मैनुफेक्चर करती है। बता दें, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक और डिवाइस बाजार में उतार दिया है। यह एक नोटपैड है। नया नोटपैड यूजर्स को डिवाइस पर आराम से लिखने की अनुमति देता है। वहीं यूजर्स कंटेंट को टाइप करके उसेे डिजिटली ट्रांस्फर भी कर सकते हैं।

Xiaomi ने चीन में लॉन्च किया स्मार्ट नोटपैड, जानें कीमत और खासियत

शाओमी ने अपने नए नोटपैड का नाम "Bamboo Slate Portable Smart Notepad" दिया है। वैसे तो हैंडहेल्ड डिवाइस को कैरी करना काफी आसान होता है, लेकिन कुछ लोग पेपर पर लिखने की सुविधा को काफी बेहतर मानते हैं। शाओमी अपने डिवाइस के साथ इसी सोच में बदलाव लाना चाहता है। कंपनी अपने डिवाइस को स्मार्ट लर्निंग ऑफिस स्टेशनरी के रूप में पेश करना चाहती है।

कैसा है नया शाओमी नोटपैड

शाओमी ने फिलहाल अपने नोटपैड को चीन में लॉन्च किया है। नए नोटपैड की कीमत RMB 799 (लगभग 8,260 रुपये) है। "Bamboo Slate Portable Smart Notepad" को ताओहुलीन (बीजिंग) टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड द्वारा डिजाइन किया गया है। स्मार्ट नोटपैड क्लाउड सिंक्रनाइज़ेशन और ऑरिजिनल हैंडराइटिंग रिस्टोरेशन जैसी फीचर्स के साथ आता है। इसमें एक स्लिम टैबलेट स्टाइल डिजाइन है जो एक रियल पेपर के साथ आता है।

इस रियल पेपर को किसी अन्य पेपर से बदला भी जा सकता है। स्मार्ट नोटपैड आईओएस, एंड्रायड और विंडोज 10 के लिए खासतौस से डेवलप एप्लिकेशन के साथ आता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने लेखन को इसी डिवाइस पर ट्रांस्फर कर सकेंगे। बता दें, नोटपैड में ट्रांस्फर सिर्फ एक टैप से किया जा सकता है। वहीं यूजर्स अपने हिसाब से टेक्स्ट को अपने हिसाब से एडिट कर सकते हैं। इस डिवाइस की सबसे अच्छी चीज यह है, यूजर्स इसे रियल पेपर पर लिख सकते हैं। साथ ही कंटेंट को डिजिटल डिवाइस पर ट्रांस्फर भी कर सकते हैं। हालांकि टेक्स्ट को पेपर नोटबुक में एडिट नहीं किया जा सकता।

शाओमी नोटपैड की खासियत

डिवाइस electromagnetic resonance technology पर निर्भर करता है। जो डिवाइस के नीचे एक स्टेबल और प्रिसाइज एरिया बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। जब आप पेपर पर लिखते हैं, उस वक्त इक्ट्रोमैग्नेटिक पेन में डिस्प्लेसमेंट सेंसर क्रिएट होता है और वो रियल टाइम के राइटिंग सिंग्नल यानि लेखन संकेत को रिकॉर्ड कर लेता है। जिसकी वजह से बाद में हैंडराइटिंग को रिस्टोर करने में मदद मिलती है। इसमें फ्री हैंडराइटिंग ट्रेस के लिए विल टैक्नोलॉजी भी दी गई है।

नोटपैड फ्री टाइपसेटिंग ऑफ पेराग्राफ कंटेंट, हैंडराइटिंग एडिशन, डिलेशन और कलर जैसे सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए नोटपैड में ब्लूटूथ दिया गया है। जहां सपोर्ट स्क्रीन रीयल टाइम में पेपर राइटिंग कंटेंट डिस्प्ले किया जा सकता है। यूजर्स स्टोरेज को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर डबल-क्लिक कर सकते हैं। इसमें मैक्सिमम 100 पेज शामिल हैं। जो ऑफ़लाइन मोड में ऑटोमेटिक स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि, नोटपैड को भारत या अन्य जगहों पर कब लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Company has unloaded another device for its users in the market. This is a notepad. The new Notepad allows users to write comfortably on the device. The name of the new notepad is "Bamboo Slate Portable Smart Notepad". The price of the new notepad is RMB 799 (approx. 8,260). It has a slim tablet style design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X