Mi 10 Series को भारत में भी जल्द ही किया जाएगा लॉन्च
शाओमी की एक नई सीरीज भारत में लॉन्च होने के लिए बेताब है। इस फोन के बारे में हम ने आपको पहले भी बताया था। अब हम इस फोन के का एक टीजर भी कंपनी ने शेयर किया है। इस नए टीज़र को देखकर लगता है कि अब इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। इस नई सीरीज में कंपनी को स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसमें एक स्मार्टफोन का नाम MI 10 और दूसरे स्मार्टफोन का नाम MI 10 PRO है।

इन दोनों फोन को कंपनी क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च करेगी, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो 5जी सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और अब इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।
Mi 10 जल्द होगा लॉन्च
शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने एक टीज़र रिलीज किया है। इस टीज़र में शाओमी फोन के इस नए सीरीज का एक बढ़िया लुक देखने को मिल रहा है। मनु कुमार जैन ने ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए Mi 10 Series के बारे में एक-एक जानकारी देनी शुरू कर दी है।
इसके अलावा Amazon India ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस फोन का एक अलग टीज़र लॉन्च किया है, जिससे साफ हो जाता है कि इस फोन को कंपनी अमेज़न पर बेचने का प्लान बना रही है। 5 नेटवर्क को सपोर्ट करने वाली Mi 10 सीरीज के कैमरा के प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल के हैं और साथ ही पंच-होल सेल्फी कैमरे और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किए गए हैं। हम इस आर्टिकल में दोनों बेहतरीन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहा हैं।
Mi 10 की स्पेसिफिकेशन्स
एम 10 सीरीज के स्मार्टफोन Mi 10 में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन के लेफ्ट टॉप कॉर्नर पर पंच-होल डिजाइन बनाया है। Mi 10 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर से पावर्ड है और ये एंड्रॉइड 10 पर आधारित MIUI 11 पर ऑपरेट होगा। स्मार्टफोन के तीन वेरियंट्स को मार्केट में उतारा गया है- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज।
कैमरा अगर इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर पैनल पर क्वाड रियर कैमरा अलाइन किया गया है। जिसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर मौजूद है। साथ ही 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल के पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल के ही मैक्रो सेंसर भी दिया गया है।
सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा प्लेस किया गया है। बता दें कि रियर कैमरे में 8K क्वालिटी की वीडियो शूट करने की कैपेबिलिटी है। बैटरी स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,780 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








