Xiaomi Mi 10: 27 मार्च को ग्लोबली होगा लॉन्च, 108 MP कैमरा के साथ
Xiaomi Mi 10 Series स्मार्टफोन को 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस सीरीज के स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस सीरीज के स्मार्टफोन को सबसे पहले घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च किया था और अभी तक सिर्फ चीन में ही इस फोन को बेचा जा रहा है।

27 मार्च को शाओमी के इस बेहद खास सीरीज के स्मार्टफोन को ग्लोबली मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और उसके साथ ही भारत में भी ये फोन लॉन्च हो जाएगा। शाओमी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस बात का ऐलान किया है कि 27 मार्च को Mi 10 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस फोन के लॉन्च इवेंट को फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
Xiaomi Mi 10 की शानदार डिस्प्ले
Xiaomi Mi 10 में कंपनी ने 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है। इस फोन का डिस्प्ले 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन का डिस्प्ले एक होल पंच कटआउट के साथ लॉन्च होने वाला है। आपको बता दें कि इस फोन का डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आएगा।
इसके अलावा इस फोन सीरीज के स्मार्टफोन में कंपनी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ मैक्सिमम 12 जीबी LPDDR5 रैम देगी। इसके अलावा इस फोन में कंपनी अधिकतम 256 जीबी UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज दे रही है।
108 MP का बैक कैमरा
इस सीरीज के स्मार्टफोन में आने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में शाओमी कंपनी 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है। ये कैमरा 7 एलिमेंट लेंस और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के दूसरे कैमरा की बात करें तो इस फोन के बैक सेटअप में 4 कैमरा दिया हुआ है, जिसका दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। ये कैमरा 123 डिग्री के फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है।
इसके अलावा इस फोन के बाकी दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के साथ आते हैं। इस फोन में शाओमी कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने 4,780 एमएएच की बैटरी दी है जो 30W की वायर्ड चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायरलैस चार्जिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








