Xiaomi Mi 10: 8 मई को भारत में होगा लॉन्च, जानिए 108 MP वाले कैमरा फोन के फीचर्स
Xiaomi Mi 10 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को शाओमी कंपनी 8 मई को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि इस स्मार्टफोन को 31 मार्च को ही भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन ने इस फोन की लॉन्चिंग को टाल दिया था।

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डिलिवरी के साधन को भी सरकार ने बंद कर दिया गया था। इस वजह से शाओमी समेत तमाम कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को टाल दिया था। अब 4 मई से लॉकडाउन को 2 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब गृह मंत्रालय ने ग्रीन और ओरेंज ज़ोन वाले इलाकों में गैर ज़रूरी सामान के ऑनलाइन डिलिवरी की इजाज़त दे दी है। इस ऐलान के बाद शाओमी ने अब अपने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 8 मई को करने का ऐलान किया है।
ऑनलाइन होगा लॉन्च
इस फोन की लॉन्चिंग एक ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए की जाएगी। इस लॉन्चिंग के बारे में शाओमी कंपनी आने वाले दिनों में अन्य जानकारी देगी। शाओमी एमआई 10 को इस साल चीन में Mi 10 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि भारत में सिर्फ Mi 10 के ही लॉन्च होने की संभावना है, क्योंकि अभी तक सिर्फ उसी फोन का टीज़र भारत में दिखाया जा रहा है।

इस फोन के संभावित फीचर्स
Xiaomi Mi 10 में कंपनी 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा इस फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट प्रोसेसर के साथ पेश करेगी। Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला ये फोन संभवत: दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप के बारे में काफी बातें हो रही है।
कैमरा सेटअप: 108MP + 48MP + 12MP + 8MP
इस फोन में कंपनी एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देने वाली है। वहीं इसका दूसरा कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा जबकि तीसरा 12 और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक 4500 एमएएच की दमदार बैटरी भी देगी जो कि 66W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके साथ ही इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी एक 40W का फास्ट वायरलैस चार्जिंग भी दे सकती है।
इस फोन की संभावित कीमत
इस फोन की संभावित कीमत पर गौर करें तो इसका 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,799 RMB यानि करीब 38,870 रुपए और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेद वाला स्मार्टफोन 4,099 RMB यानि करीब 42,000 रुपए का हो सकता है। इसके अलावा इस फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 4,499 रुपए यानि करीब 46,000 रुपए हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








