मात्र तीन हफ्ते में बिक गए ₹400 करोड़ के स्मार्टफोन, इसमें ऐसा क्या होगा खास...?
शाओमी कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Mi 10i है। आपको जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ तीन हफ्तों में ही इस फोन ने 400 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। जी हां आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। इस फोन ने अभी तक में 400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का व्यापार कर लिया है।

400 करोड़ रुपए के फोन बिके
शाओमी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ तीन हफ्तों में शाओमी कंपनी के इस नए स्मार्टफोन Mi 10i के 400 करोड़ रुपए के स्मार्टफोन बिक गए हैं। आपको बता दें कि सेल की Mi 10i को जनवरी के पहले हफ्ते में हुई सेल में पहली बार किसी सेल में बिक्री के लिए उतारा गया था और कंपनी ने उस वक्त भी जानकारी दी थी कि उनके इस स्मार्टफोन ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है, यानि 200 करोड़ रुपए के Mi 10i बिक चुके थे।
कम कीमत में काफी फीचर्स का मिला फायदा
इस फोन की कीमत, फीचर्स, डिजाइन और डिस्प्ले को देखने के बाद पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बजट रेंज में इस फोन को खरीदने वाले यूज़र्स की संख्या काफी बढ़ जाएगी। इस फोन को शाओमी कंपनी ने भारत में 20,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस कीमत में कंपनी 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट दे रही है।
वेरिएंट और कीमत
इसके अलावा कंपनी इस फोन का दूसरा वेरिएंट 21,999 रुपए में दे रही है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। वहीं इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 23,999 रुपए है। इस फोन को कंपनी ने पैसिफिक सनराइज़, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है।
6.67 इंच डिस्प्ले और 750G SoC चिपसेट
इस फोन की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 8 mm बेस्ड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC के साथ Adreno 619 GPU दिया गया है।
108 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा सेटअप
इस फोन का कैमरा सेटअप काफी बेहतरीन है। इसका पहला बैक कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung HM2 सेंसर लगा हुआ है। इस सेंसर की खासियत पर गौर करें तो इसमें 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 1/1.52 सेंसर साइज और 2.1um सुपर पिक्सल के साथ आता है। वहीं इस पहले कैमरा सेंसर का अपर्चर f/1.75 है।
शानदार बैक कैमरा फीचर्स
इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगपिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा भी दो मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन के पिछले कैमरा सेटअप में काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर f/2.45 है।
5G कनेक्टिविटी और बैटरी
इस 5G कनेक्टिविटी वाले फोन में कंपनी ने 4,820 एमएएच की बैटरी दी है, 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन के लिए कंपनी का दावा है कि इसे 30 मिनट यानि आधे घंटे चार्ज करने ये इसकी बैटरी 68% चार्ज हो जाएगी। वहीं इस फोन की बैटरी को 0 से 100% तक चार्ज करने में 58 मिनट का वक्त लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications