Home
News

Xiaomi Mi 10T Pro का स्टोरेज, कैमरा, फीचर और स्पेसिफिकेशंस हुई लीक

शाओमी कंपनी की MI सीरीज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस नए स्मार्टफोन का नाम Mi 10T Pro होगा। इस फोन के बारे में कुछ जानकारी लीक हुए रेंडर्स के जरिए सामने आई है। इस फोन के डिजाइन, कलर और कॉन्फिग्रेशन की जानकारी लीक रेंडर्स के जरिए मिली है।

Mi 10T Pro की रेंडर्स लीक

Mi 10T Pro की रेंडर्स लीक

टिप्सटर ने टेलीग्राम पर रेंडर्स को शेयर किया है। इस रेंडर्स से पता चल रहा है कि ये फोन होल-पंच कटआउट के साथ आएगा। इस फोन की स्क्रीन फ्लैट होगी, जो देखने में वाकई काफी अच्छा लगने वाला है। इसके अलावा इस फोन को कंपनी 4 कलर ऑप्शन में पेश करने जा रही है। वहीं इसमें रैम के लिहाज से भी दो वेरिएंट मिलेगा।

दो वेरिएंट, 108 मेगापिक्सल कैमरा

दो वेरिएंट, 108 मेगापिक्सल कैमरा

इस फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इस फोन में कंपनी 4 बैक कैमरों का सेटअप देने वाली है। इस बैक कैमरा सेटअप में पहला कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा।

4 रंगों में आएगा नया फोन

4 रंगों में आएगा नया फोन

इस फोन को कंपनी ब्लैक, ग्रे, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर के साथ 4 अलग-अलग रंगों में पेश करने वाली है। इस फोन का एक मॉडल लीक भी हुआ था, जिसका बैक पैनल ग्रे कलर का दिखाई दे रहा था। इसका मॉडल नंबर M2007J3SG है। इस फोन में कंपनी 5000 एमएएच की एक बैटरी भी देने वाली है, जो एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि फास्ट चार्जर कितने वॉट का होगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

इस फोन के डिस्प्ले के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन की डिस्प्ले काफी बढ़िया रिफ्रेश रेट वाली दी है। इस फोन का डिस्प्ले 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। आपको बता दें कि शाोओमी कंपनी ने 1 सितंबर को एक टीज़ रिलीज़ किया था, जिसमें कंपनी ने MI 10 सीरीज के एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की जानकारी दी थी। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का नया प्रोसेसर देने की बात कही जा रही है। हालांकि इस फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 775 या फिर स्नैपड्रैगन 775जी को भी प्रोसेसर के तौर पर शामिल कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company's MI series is about to launch a new smartphone. The name of this new smartphone will be Mi 10T Pro. Some information about this phone has been revealed through leaked renders. Information about the design, color and configuration of this phone has been received through leak renders.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X