Xiaomi Mi 11 आखिरकार हुआ लॉन्च, जानिए कैमरा, बैटरी, डिजाइन और अन्य खास फीचर्स
शाओमी कंपनी के एक फोन क इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था, जो अब खत्म हो चुका है। शाओमी के इस फोन का नाम Mi 11 है। इस फोन को कल चीन में आयोजित एक लॉन्च स्ट्रीमिंग में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने ग्लोबली लॉन्च किया है।

इस फोन के खास फीचर्स
शाओमी ने अपने इस बेहद खूबसूरत डिजाइन वाले फोन Mi 11 में कई खास फीचर्स दिए हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 888 SoC, होल पंच डिजाइन, 2K डिस्प्ले, चारों साइड पर कर्व एज, पावर्ड ड्यूल स्टीरियो स्पीकर समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के साथ कंपनी ने अपने नए अपडेट MIUI 12.5 को भी ग्लोबली रोलआउट किया है।
इस फोन का वेरिएंट और कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका पहला वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत EUR 749 (लगभग Rs. 65,800) है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत EUR 799 (लगभग Rs. 70,100) है। चीन में कंपनी ने इस फोन का तीसरा वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जो 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन का एक खास Mi 11 Special Edition भी लॉन्च करने वाली है, जिसे कंपनी सीमित स्टॉक में पेश करावाएी।
इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
Xiaomi Mi 11 के फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.81 इंच की बड़ी डिस्प्ले देने वाली है, जो कि AMOLED के साथ-साथ कई खास फीचर्स से लैस है। इसके साथ कंपनी इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देने वालाी है, जिसका टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट देने वाली है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4,600mAh बैटरी भी देने वाली है, जो 55W के Mi TurboCharge वायर्ड और 50W के वायरलैस चार्जिंग सुविधा के साथ आने वाला है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देने की बात की है। इसका पहला बैक कैमरा 108 मेगापिक्सल का होने वाला है। वहीं इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 13 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आने वाला है। इस फोन के तीसरे बैक कैमरे की बात करें तो वो 5 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो सेंसर के साथ आने वाला है। इस फोन में कंपनी 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी देने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications