Home
News

Xiaomi Mi 11 Ultra होगा एक बेहतरीन फोन, जानिए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Mi 11 Ultra एक नया फोन है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इस फोन का एक हैंड ऑन वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक किया गया है। इस फोन की ऑनलाइन वीडियो को भी हम आपको दिखाएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको इस लीक वीडियो और फोन के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि इस फोन नाम Mi 11 Ultra फिलहाल आधिकारिक नाम नहीं है।

Xiaomi Mi 11 Ultra होगा एक बेहतरीन फोन,  जानिए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Mi 11 Ultra का एक वीडियो लीक

इस वीडियो में एक मिरर ब्लैक और शानिंग वाइट कलर का फोन देखने को मिलेगा। इसके अलावा हम इस फोन के लीक वीडियो में Mi 11 Ultra के पिछले हिस्से में मौजूद शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जो काफी बड़ा है।

इस फोन के पिछले कैमरा सेटअप में देखा जा रहा है कि इस बड़े से आयतकार आकार के बॉक्स में कैमरों को सेटर किया गया है, इसमें तीन एलईडी लाइट भी दी गई है, जो किसी भी अंधेरे जगहों पर अच्छी-खासी रोशनी क्रिएट करने में सक्षम है।

बड़ा कैमरा मॉड्यूल वाला फोन

एक यूट्यूबर Tech Buff में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें कथित तौर पर Mi 11 Ultra के दो वेरिएंट को देखा जा सकता है। इस फोन के पीछे एक बड़ा सा कैमरा बॉक्स दिखाई दे रहा है, जिसमें तीन कैमरे दिखाई दे रहे हैं। इससे यह पता चल रहा है कि यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

इस फोन के पीछे कैमरा सेटअप के मॉड्यूल में '120X, 12-120mm, 1:1.95-4.1' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस फोन के व्हाटट कलर वाले वेरिएंट में देखा जा रहा है कि इसमें '120X Ultra Pixel AI Camera' लिखा हुआ है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

अब यूट्यूबर का कहना है कि इस फोन में कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप देगी, जिसका पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल के वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, वहीं तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो ज़ूम लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है, जो होल पंच कटआउट के साथ आता है।

इसके अलावा इस फोन में 6.58 इंच की कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में कंपनी 5000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है, जो 67 वॉट के वायर्ड चार्जिंग, 67 वॉट के वायरलैस चार्जिंग और 10 वॉट के रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल करने का फैसला किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mi 11 Ultra is a new phone, which is going to be launched soon. A hands-on video of this phone has been leaked on social media. We will also show you the online video of this phone, but before that we tell you about this leaked video and phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X