Xiaomi Mi 3rd एनिवर्सरी सेल, 1 रुपए की फ़्लैश सेल
भारत में मी मैक्स 2 लॉन्च करने के साथ श्याओमी अपनी 3rd एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के मूड में है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के साथ ही अपनी Xiaomi Mi 3rd एनिवर्सरी सेल की घोषणा की है। जो कि जल्द ही भारत में शुरू होने को है। इस सेल के दौरान कंपनी 1 रुपए की फ़्लैश सेल रखेगी साथ ही ग्राहकों को मिलेंगे कई आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स।

श्याओमी की यह तीसरी Mi एनिवर्सरी सेल है। भारत में यह सेल 20 और 21 जुलाई को होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज़ और अन्य कई गैजेट्स भी कम कीमत में मिलेंगे। वहीं अगर 1 रुपए की फ़्लैश सेल के बारे में बात करें तो यह सुबह 11 बजे और दोपहर 1 बजे होगी।
चलिए देखते हैं इस सेल में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए क्या पेश कर रही है।
श्याओमी रेड्मी 4ए
श्याओमी अपनी 1 रुपए फ़्लैश सेल में इस साल भारत में लॉन्च हुए इस शानदार बजट स्मार्टफोन को पेश कर रही है। रेड्मी 4ए की कीमत 5,999 रुपए है। यह फोन 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
Mi Wifi repeater 2
रेड्मी 4 ए के अलावा 1 रु की फ़्लैश साल एमें ग्राहकों के पास मौका है मी वाईफाई रिपीटर 2 खरीदने का। यह एमआई होम ऐप के साथ कम्पेटिबल है। इसमें 1 साल की वारंटी भी है।
10000mAh Mi पॉवरबैंक 2
अब यह शानदार पावरफुल 10000mAh पॉवरबैंक 2 खरीद सकते हैं, वो भी केवल 1 रुपए में। जी हां, इस फ़्लैश सेल में यह भी शामिल है। यह टू-वे फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह पॉवरबैंक 14.1mm पतला है।
Xiaomi Mi max 2
श्याओमी की इस सेल में आप लेटेस्ट स्मार्टफोन मी मैक्स 2 भी खरीद सकते हैं। यह कंपनी का नई जनरेशन फैबलेट है। बिग स्क्रीन और बिग बैटरी का शानदार कॉम्बिनेशन इसमें दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन 6.44 इंच की है, जबकि इसकी बैटरी 5300mAh की है।
श्याओमी रेड्मी 4
श्याओमी अपनी Mi 3rs anniversary सेल में रेड्मी 4 को पेश कर रही है। यह फोन भारत में लॉन्च के बाद से ही हाई डिमांड में है। फोन 5 इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.4GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है।
Mi कैप्सूल एयरफोन
श्याओमी के मी कैप्सूल इयरफोन इस सेल में 10 प्रतिशत के डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। यानी की लगभग 100 रुपए का आपको ऑफ मिलेगा। यह ड्यूरेबल, ब्रेक रेसिस्टेंट केवलर फाइबर केबल के हैं। इसमें इयरबड्स तीन अलग साइज़ में आते हैं।
Mi हैडफ़ोन कम्फर्ट
श्याओमी के ये हैडफ़ोन आपको 10% ऑफ में मिलेंगे। इस पर आप पूरे 300 रुपए बचा सकते हैं। यह वजन में केवल 220 ग्राम का है। इस हैडफ़ोन में बिल्ट इन म्यूजिक और कॉल कंट्रोलर है। यह केवलार फाइबर केबल के हैं।
Mi इन-इयर हैडफ़ोन प्रो एचडी
एंड्रायड कम्पेटिबल यह हैडफ़ोन आपको 15 प्रतिशत के ऑफ के साथ मिलेंगे। इसमें सॉफ्ट और कम्फ़र्टेबल इयर बड्स के 4 पेयर्स दिए जाएंगे। आप इस ऑफर में 200 रुपए सेव कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








