Home
News

पहली फ़्लैश सेल में 300,000 यूनिट्स बिके Mi 5x

By Agrahi

श्याओमी ने अपना स्मार्टफोन Mi 5x जुलाई 9 को लॉन्च किया था। अपने शानदार फीचर्स के चलते इस फोन को काफी पसंद भी किया जा रहा है। फोन का इंतजार कई यूज़र्स को है। लॉन्च के समय ने कंपनी कहा था कि फोन की पहले फ़्लैश सेल चाइना में 1 अगस्त को होगी।

पहली फ़्लैश सेल में 300,000 यूनिट्स बिके Mi 5x

श्याओमी के को-फाउंडर लीं बिन ने जानकारी दी है कि स्मार्टफोन की पहली सेल के दौरान कंपनी ने Mi 5एक्स के 300,000 यूनिट्स बेचे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि फोन के रोज़ गोल्ड वैरिएंट की बिक्री सबसे अधिक हुई है। इससे कहा जा सकता है कि नए स्मार्टफोन एमआई 5एक्स की डिमांड काफी ज्यादा है।

Mi 5x की अगली फ़्लैश सेल अगस्त 5 को सुबह 10 बजे से है। चलिए अब जानते हैं फोन के खास फीचर्स और इसकी कीमत।

Mi 5x के स्पेसिफिकेशन

Mi 5x के स्पेसिफिकेशन

श्याओमी Mi 5x में 5.5 इंच की फुलएचडी 1080पी डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एसओसी दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है। फोन की बैटरी 3080mAh है, जो दिन भर का चार्ज देती है। श्याओमी का यह फोन एंड्रायड नॉगट के साथ कंपनी के एमआईयूआई 9 पर काम करता है।

खास कैमरा

खास कैमरा

इस फोन का सबसे खास फीचर है इसका कैमरा। इस फोन में डूअल रियर कैमरा सेंसर दिया है। फोन के रियर कैमरा में 12एमपी का वाइड एंगल लेंस और 12म्पी का सेकेंडरी टेलेफोन लेंस इस्तेमाल किया गया है। फोन में 5एमपी का फ्रंट कैमरा है।

Mi 5x की कीमत

Mi 5x की कीमत

Mi 5x स्मार्टफोन तीन कलर वैरिएंट में आता है, इसमें ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड है, इसे सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। इस फोन की कीमत 1499 युआन यानी करीब 14,000 रुपए रखी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
300,000 units were sold on Xioami mi 5x's first flash sale. Read more about the sale and phone, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X