श्याओमी का बेस्ट फोन भारत में नहीं होगा लॉन्च, जानिए क्यों?
श्याओमी का फ्ल्ग्शिप स्मार्टफोन एमआई 6 भारत में नहीं होगा लॉन्च!
श्याओमी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई 6 चाइना में 19 अप्रैल को लॉन्च किया है। फोन की सेल 28 अप्रैल से शुरू भी की जा रही है। श्याओमी का यह फोन लॉन्च के बाद से ही काफी चर्चाओं में है। फोन को कम कीमत और शानदार फीचर्स के लिए पसंद किया जा रहा है।

श्याओमी एमआई 6 को चाइना में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फोन के लिए पहले ही 1 मिलियन से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। भारत में इस फोन के लॉन्च के लिए पहले खबर आई थी कि यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। इसके बाद अब खबर आ रही है कि यह भारत में आएगा।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार एमआई 6 भारत में लॉन्च नहीं होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि श्याओमी इस फोन को लॉन्च न कर अन्य डिवाइस एमआई मिक्स 2 या एमआई नोट 3 लॉन्च कर सकती है।
श्याओमी अपने किफायती कीमत के लिए जानी जाती है। फोन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी भारत में कम ही कीमत में उपलब्ध होते हैं। कंपनी ने यह निर्णय लिया है कि एमआई 6 को भारत में नहीं लॉन्च करेगी, क्योंकि इसके दाम अधिक हो सकते हैं। चाइना में यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल कल यानी 28 अप्रैल से शुरू होगी। फोन के लिए अभी 1 मिलियन से अधिक रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। एक ओर जहां एमआई 6 के भारत में न लॉन्च होने की खबर है, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी एमआई नोट 3, एमआई मिक्स 2 को भारत में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें श्याओमी कोई फ्लैगशिप भारत में लॉन्च कर सकती है। जो कि इस साल ही भारत में लॉन्च होंगे। हालाँकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
एमआई 6 हो सकता है महंगा
श्याओमी एमआई 6 की है हाई डिमांड
एमआई नोट 3, एमआई मिक्स 2 हो सकते हैं लॉन्च
कोई और फ्लैगशिप हो सकता है लॉन्च


Click it and Unblock the Notifications