20MP डुअल कैमरे वाला xiaomi mi 6x लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
शाओमी ने अपने घरेलू मार्केट चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन xiaomi mi 6x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश किया है।
इस फोन को मिड रेंज कैटेगिरी में पेश किया गया है। इसके बेसिक वेरिएंट की कीमत 1599 युआन यानी करीब 16,908 रुपए से शुरू होकर 1999 युआन यानी करीब 21,138 रुपए तक है।
कंपनी ने इस फोन को मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

शाओमी मी 6x की कीमत और उपलब्धता-
शाओमी Mi 6X के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1599 युआन यानी करीब 16,908 रुपए, 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1799 युआन यानी करीब 19,203 रुपए और तीसरे और बड़े वेरिएंट की कीमत 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1999 युआन यानी करीब 21,138 रुपए है।
उपलब्धता की बात करें, तो कंपनी ने ये फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया है और बाकी देशों समेत भारत में भी इस फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में शाओमी Mi A2 के नाम से लॉन्च कर सकती है।
शाओमी मी 6x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया है। ये फोन ये स्मार्टफोन रेड, गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो 2160 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका अऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।
शाओमी ने अपने इस फोन में क्वालकोम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी के लेटेस्ट MIUI पर चलता है। फोन के सिक्योरिटी फीचर की बात करें, तो ये फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो फोन के बैक पैनल पर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी मी 6x में डुअल-कैमरा सैटअप दिया गया है। ये 12 मेगापिक्सल के प्रायमरी सेंसर f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। ये सेंसर 1.25 माइक्रोन पिक्सल साइज और सोनी IMX486 सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर की बात करें, तो ये 20 मेगापिक्सल का है, जो f/1.75 अपर्चर और 2-माइक्रोन पिक्सल साइज और सोनी IMX376 सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376 सेंसर है। लो लाइट में सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एलईडी फ्लैश भी दिया है। इस फोन के फ्रंट और रियर कैमरे AI फीचर के साथ आते हैं।

शाओमी Mi 6X में पावर बैकअप के लिए 3010mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम, GPS और USB टाइप-C पोर्ट और 3.5 मिमी जैक जैसे ऑप्शन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications