Xiaomi Mi 7 में होगी 8 GB रैम, ये होंगे सबसे दमदार फीचर्स
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Xiaomi Mi 7 के फीचर्स के बारे में नई जानकारी सामने आई है। बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि शाओमी इस फोन को एमडब्ल्यूसी 2018 में पेश करेगी, लेकिन ये खबर कंफर्म नहीं हो सकी है।अब कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को इस साल अप्रैल में लॉन्च कर सकती है।
हालांकि अपने फीचर्स की वजह से ये फोन लगातार चर्चा में बना हुआ है। शाओमी मी 7 के बारे में नई रूमर्स सामने आई हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि ये फोन 8जीबी रैम के साथ आएगा।

शाओमी मी 7 को पिछले साल अप्रैल में ग्लोबल लॉन्च हुए शाओमी मी 6 का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को दमदार फीचर्स के साथ पेश करने वाली है। शाओमी मी 7 के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।कुछ समय पहले इस फोन का एक स्क्रीन शॉट लीक हुआ था, जिसमें फोन से जुड़े अन्य स्पेक्स भी सामने आए थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 4,480 एमएएच में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। इस फोन में 5.6 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी जाएगी। इस फोन में बेहद ही पतले बैजल दिए होंगे। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,480 एमएएच की दमदार बैटरी होगी।
शाओमी मी 7 में इसी साल 30 जनवरी को जारी हुआ यूज़र इंटरफेस वर्ज़न मीयूआई 8.1.30X दिया जाएगा। शाओमी के फ्लैगशिप फीचर की बात करें, तो इस फोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर होगा, जो 3डी फेस सेंसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इसकी मदद से फोन को अनलॉक किया जा सकेगा और ये फीचर फोन की सिक्योरिटी भी बढ़ाएगा।
फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन के फीचर्स और लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शाओमी के फैन्स को कंपनी की तरफ से ऑफिशियल जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications