Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

अगर आप स्मार्टफोन पर बेस्ट डील लेना चाहते हैं, तो इस समय ई-कॉमर्स साइट से लेकर स्मार्टफोन मेकर्स फोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहे हैं। लेटेस्ट ऑफर पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi की तरफ से पेश किया गया है। शाओमी के Mi A1 स्मार्टफोन की कीमत कम हुई है और अब इस फोन को 1000 रुपए कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। Xiaomi Mi A1 फोन को इसी साल सिंतबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसकी की कीमत 14,999 थी, जिसे प्राइस कट के बाद 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से इस कटौती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मी के फैन्स के लिए ग्रेट न्यूज, Mi A1 पर 1000 रुपए का परमानेंट प्राइस कट किया गया है। पिक्चर परफेक्ट फ्लैगशिप डुअल कैमरा फोन अब परफेक्ट कीमत 13,999 रुपए में उपलब्ध है।
Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन को नई कीमत पर फ्लिप्कार्ट और Mi.com के माध्यम से खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट से Xiaomi Mi A1 फोन को खरीदते हैं, तो डिस्काउंट के अलावा फोन पर अन्य ऑफर्स भी हैं। फ्लिपकार्ट से एक्सिस बैंक का बज क्रेडिट कार्ड से Xiaomi Mi A1 खरीदने पर 5 परसेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा फ्लिप्कार्ट इस फोन की खरीदारी पर No Cost EMI ऑप्शन भी दे रहा है। वहीं, यूजर्स को इस फोन की खरीद पर 99 रुपए की बॉयबैक गारंटी भी मिल रही है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर 12 दिसंबर यानी कल से सैमसंग कार्निवल भी शुरू होने जा रहा है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर भारी छूट और ऑफर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








