बंपर डिस्काउंट के साथ शाओमी Mi A1 की एक्सक्लूसिव सेल आज
शाओमी ने 5 सितंबर को अपना पहला डुअल कैमरा स्मार्टफोन Mi A1 भारत में लॉन्च किया था। शाओमी का ये फोन एक मिड बजट फोन है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। कंपनी के अनुसार, ये फोन ऑनलाइन के साथ रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है। हालांकि आज अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट की एक्सक्लूसिव सेल में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल से Mi A1 खरीदने पर अपने कस्टमर्स को खास डिस्काउंट और ऑफर्स भी पेश कर रही है।

फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव सेल में ये होंगे डिस्काउंट ऑफर्स-
Mi A1 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव सेल में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ये फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर भी सेल के लिए अवेलेबल कराया जाएगा। अब बात करतें हैं, इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स पर। शाओमी ने टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव सेल में Mi A1 खरीदने पर ग्राहक को 200जीबी एडिशनल 4जी डाटा मिलेगा।
एक्सिस बैंक यूजर्स को खास डिस्काउंट-
बता दें कि फ्लिपकार्ट डिस्काउंट के अलावा Mi A1 स्मार्टफोन पर ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है। साथ ही एक्सिस बैंक अकाउंट होल्डर्स को बैंक खास डिस्काउंट दे रही है। अगर आपके पास Axis बैंक का क्रैडिट कार्ड है, तो आपको Mi A1 खऱीदने पर एक्स्ट्रा 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। अब जानते हैं शाओमी के इस फोन के स्पेक्स और फीचर्स।
फोन का डिस्प्ले डिज़ाइन-
यह phone 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन फुल मेटल बॉडी के साथ आएगा, इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो इसे और सिक्योर बनाता है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में पीछे दिया गया है। इसका स्लीक डिज़ाइन इसे काफी स्टाइलिश बनता है।
पहला डूअल कैमरा स्मार्टफोन-
श्याओमी के इस स्मार्टफोन में वैसे कई चीजें खास हैं लेकिन जो सबसे खास है वो है इसका डूअल रियर कैमरा। इसमें फ्लैगशिप डूअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। इस फोन में 12एमपी का वाइड एंगल और 12 एमपी का टेलीफ़ोटो लेंस कॉम्बिनेशन दिया गया है।
हार्डवेयर-
श्याओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 के साथ आता है। यह लेटेस्ट प्रोसेसर नहीं है, लेकिन इस रेंज में आपको कम ही ऐसे डिवाइस मिलेंगे जो इस फ़ास्ट प्रोसेसर के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








