आज 12 बजे होगी Xiaomi Mi A1 की पहली सेल, फ्लिप्कार्ट और मी स्टोर पर
श्याओमी ने हाल ही में भारत में अपना पहला डूअल रियर कैमरा स्मार्टफोन मी ए1 लॉन्च किया था। यह कंपनी का बेहद खास स्मार्टफोन है, श्याओमी ने गूगल के साथ कोलेबोरेट कर इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह फोन स्टॉक एंड्रायड पर काम करता है।

आज श्याओमी का यह फोन पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 14,999 रुपए रखी गई है। इस फोन को फ्लिप्कार्ट और श्याओमी के स्टोर मीडॉटकॉम से खरीदा जा सकता है।
फ़ोन के स्पेक्स
यह phone 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन फुल मेटल बॉडी के साथ आएगा, इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में पीछे दिया गया है। श्याओमी के इस स्मार्टफोन में वैसे कई चीजें खास हैं लेकिन जो सबसे खास है वो है इसका डूअल रियर कैमरा। इसमें फ्लैगशिप डूअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। इस फोन में 12एमपी का वाइड एंगल और 12 एमपी का टेलीफ़ोटो लेंस कॉम्बिनेशन दिया गया है। श्याओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 के साथ आता है। यह लेटेस्ट प्रोसेसर नहीं है, लेकिन इस रेंज में आपको कम ही ऐसे डिवाइस मिलेंगे जो इस फ़ास्ट प्रोसेसर के साथ आते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications