Home
News

Xiaomi Mi A2 आज शाम 4 बजे भारत में होगा लॉन्च

By Nikita Rawat

Xiaomi ने स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। देश में ही लाखों लोग Xiaomi के स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। Xiaomi के नए मॉडल के लॉन्च होने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। बता दें Xiaomi अपना Mi A2 स्मार्टफोन 8 अगस्त को यानि आज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर रही है। यह Xiaomi के एंड्रॉयड वन परिवार का दूसरा स्मार्टफोन है। कंपनी इस फोन को आज शाम 4 बजे भारत में लॉन्च करेगी।

Xiaomi Mi A2 आज शाम 4 बजे भारत में होगा लॉन्च

आज लॉन्च होगा Xiaomi Mi A2

इससे पहले पिछले साल Xiaomi Mi A1 को भारत में लॉन्च किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। Mi A2 को सबसे पहले स्पेन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन का एंड्रॉयड वन का वर्जन है। फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया में बेचा जाएगा। लॉन्च किए जा रहे फोन की कीमत के बारें में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।

Mi A2 स्मार्टफोन का स्पेस

बताया जा रहा है कि Mi A2 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न से लैस होगा। साथ ही Xiaomi Mi A2 का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। भारत में Mi A2 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत

जैसा कि हमने बताया की फोन की कीमत का खुलासा लॉन्च के बाद किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 279 यूरो यानि करीब 22,449 रुपए में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सबसे पावरफुल वेरिएंट की कीमत 349 यूरो यानि करीब 27,800 रुपए तय की गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत में इस फोन की कीमत कितनी रखी जाती है।

स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन की स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 3010 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे जिसमें इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी।

स्मार्टफोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस दिया गया है। फोन में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। साथ ही हैंडसेट में एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश दिया गया है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है वहीं सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
8th August i.e. will be launched at 4 o'clock in the evening Xiaomi Mi A2, this smartphone is currently launched in Spain. The phone will have 5.99-inch display, dual rear camera, finger print sensor and 3010 mAh battery. This smartphone is part of the Google Android One program.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X