Home
News

Xiaomi Mi A3 की कीमत में हुई कटौती, पढ़िए और जानिए इस फोन का नया दाम

Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन की कीमत में अब स्थाई तौर पर 1000 रुपए की कटौती कर दी गई है। शाओमी के इस शानदार स्मार्टफोन की लॉन्च के वक्त की कीमत को अब कर दिया है। शाओमी कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का है। इस वेरिएंट की पहले कीमत 12,999 रुपए थी लेकिन अब ये फोन 11,999 रुपए में मिलेगा।

Xiaomi Mi A3 की कीमत में हुई कटौती,  पढ़िए और जानिए इस फोन का नया दाम

इस फोन की नई कीमत

वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत पर 15,999 रुपए थे लेकिन अब इस फोन को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। Xiaomi Mi A3 की इस नई कीमत के बारे में शाओमी के इंडिया चीफ मनु कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके दी है।

आपको बता दें कि शाओमी एमआई ए3 की नई कीमत शाओमी की शॉपिंग वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी अपडेट कर दी गई है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन पर नई कीमत के साथ नो कॉस्ट ईएमई की सुविधा भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे आप तीन कलर नीले, सफेद और ग्रे रंग में खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर

इसमें 6.8 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ-साथ इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का IMX586 है, जो एआई स्मार्ट सेंसर के साथ आता है।

इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इसके अलावा Xiaomi Mi A3 का तीसरा कैमरा सेंसर 2 मेगारपिक्सल का है। इसके अलावा इसमें स्लो मोशन वीडियो और 4K वीडियो शूट करने की भी क्षमता है। इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया हुआ है।

इसमें प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसको स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड वन का भी सपोर्ट है। इस फोन को कंपनी ने 4 और 6 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया है। इसमें कंपनी ने एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया है। इसके अलावा इस फोन में IR Blaster की भी सुविधा दी गई है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Xiaomi Mi A3 smartphone has now been permanently cut by Rs 1000. The price at the time of the launch of this great smartphone of Xiaomi has now been reduced. Xiaomi company launched this smartphone in two variants. Its first variant is 4 GB RAM and 64 GB internal storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X