23 अगस्त को लॉन्च होगा Xiaomi Mi A3, ट्रिपल कैमरा सेटअप से होगा लैस
शाओमी कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इस नए स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi A3 है। यह स्मार्टफोन शाओमी के ए सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले शाओमी कंपनी ने इस सीरीज में अपना दो स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन कंपनी ने साल 2017 की शुरुआत में पेश किया था।

अब इस स्मार्टफोन का एक नया मॉडल कंपनी पेश करने जा रही है। मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 23 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को शाओमी कंपनी एंड्रॉयड वन डिवाइस के बजट सेगमेंट में पेश करेगी। आपको बता दें कि शाओमी के इस ए सीरीज के सभी स्मार्टफोन कस्टमाइज किए गए MiUI पर रन करता है।
Xiaomi Mi A3 के फीचर्स
इस स्मार्टफोन की कुछ संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1-इंच की HD+ AMOLED शामिल होगी। इस फोन की डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी दिया गया है। इस फोन को चीन और यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। इस वजह से हम इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में एक अंजादा लगा सकते हैं।
Xiaomi Mi A3 एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ पेश होने वाला है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6 जीबी रैम के साथ एक 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट दिया गया है और दूसरा 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट दिया गया है।
Xiaomi Mi A3 का कैमरा और कीमत
इस लॉन्च होने वाले नए शाओमी स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ आता है और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल के एक डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा शाओमी के इस स्मार्टफोन में एक 4,030 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है। ये यूएसबी टाइप सी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
इस फोन के कीमत की बात करें तो यूरोपीय बाजार में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 249 यूरो यानि करीब 19,000 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरिएंट 279 यूरो यानि करीब 21,000 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस हिसाब से हम उम्मीद लगा सकते हैं कि इन स्मार्टफोन की भारत में कीमत 20 हजार रुपए से कम ही होगी।


Click it and Unblock the Notifications








