सिंगल चार्ज से 12 दिन तक चलने वाली Xiaomi Mi Band 7 Pro स्मार्टवॉच हुई लॉन्च
Xiaomi ने ग्लोबल लेवल पर कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जिसमें Xiaomi Mi Band 7 Pro के अलावा Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S को भी लॉन्च किया है। कुल मिलाकर चीनी ब्रांड ने कुल तीन स्मार्टफोन के साथ नए Xiaomi Mi Band 7 Pro को भी पेश किया है। तो आइये इस नई स्मार्टवॉच के बारे में जानते हैं विस्तार से।

Xiaomi Mi Band 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Xiaomi Mi स्मार्ट बैंड 7 प्रो 1.64-इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। जबकि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 70 प्रतिशत है। डिस्प्ले पैनल की पिक्सल डेनसिटी 326ppi मिलती है।
Xiaomi Mi Band 7 Pro में डिस्प्ले के चारों ओर मेटल फ्रेम दी गई है। इसके अलावा, यह Xiaomi 5ATM के वाटर रेजिस्टेंस के साथ पेश की गई है। इसके अलावा शाओमी की इस एमआई बैंड 7 प्रो को GPS सपोर्ट के रूप में एक बड़ा अपडेट मिला है। इस नए सेंसर को शामिल करने से रनिंग और अन्य एक्टिविटीज़ के दौरान ज्यादा सटीक लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी का दावा है कि Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro को एक बार पूरा चार्ज करने पर वो 12 दिनों का बैकअप दे सकता है।
Xiaomi Mi Band 7 Pro की कीमत
शाओमी की नई Xiaomi Mi Band 7 Pro स्मार्टवॉच शुरुआत में केवल चीन में ही उपलब्ध होगी। स्मार्ट बैंड चीन में 7 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होने वाली है जिसकी कीमत CNY399 (लगभग 4,700 रुपये) रखी गई है। हालांकि अभी Xiaomi स्मार्ट बैंड को CNY 379 (लगभग 4,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध करा रहा है।

Xiaomi Mi Band 7 Pro कब होगी भारत में लॉन्च
Xiaomi Mi बैंड 7 प्रो को भारत में भी पेश की जा सकती है लेकिन इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है कि इसको जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
शाओमी ने लॉन्च की Xiaomi 12S सीरीज
वहीं चीन की पॉपुलर टेक कंपनी Xiaomi ने स्मार्ट बैंड के साथ शाओमी 12एस सीरीज के अंतर्गत 3 प्रीमियम स्मार्ट फोन को भी लॉन्च किया है जिसमें Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S शामिल है। ये तीनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आते हैं। हालांकि इन्हें भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में अभी टीके कोई आधिकारिक खबर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications







