Xiaomi Mi Band HRX एडिशन लॉन्च, बैटरी लाइफ 23 दिन
पिछले कुछ समय से श्याओमी अपने ट्विटर के जरिए नए फिटनेस प्रोडक्ट को लॉन्च करने के बारे में टीज़ कर रहा था। जिसके बाद अब कंपनी ने भारत में अपना नया Mi Band HRX एडिशन लॉन्च कर दिया है।

चाइना की कंपनी श्याओमी ने अपने नए इस मी बैंड के लिए ऋतिक रोशन के HRX के साथ पार्टनरशिप की है। इस बैंड की सेल 18 सितंबर को शुरू होगी और Mi.com और Mi होम ऑफलाइन स्टोर के जरिए होगी, इसके साथ ही इस बैंड को 20 सितंबर से Myntra, Flipkart और Amazon से भी खरीदा जा सकता है।
बैंड के स्पेसिफिकेशन
श्याओमी का यह नया शानदार HRX एडिशन मार्केट में 1,299 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस बैंड में OLED डिस्प्ले है, जिसमें टाइम देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह बैंड आपके स्टेप्स ट्रैक करता है, कितना डिस्टेंस कवर हुआ, कितनी कैलोरीज बर्न हुई यह सभी इस बैंड में ट्रैक किया जा सकता है।
इस बैंड की एक और खास बात है कि यह यूज़र्स को तब अलर्ट करता है जब यूज़र काफी देर से खाली बैठा हो। Mi बैंड HRX एडिशन यूजर को हर थोड़ी देर में कुछ छोटे स्टेप्स लेने के लिए अलर्ट करेगा। इन सभी के अलावा इस बैंड में यूज़र ककी नींद कैलकुलेट करने की क्षमता भी है। यह कॉल्स और नोटिफिकेशन अलर्ट भी देता है।
23 दिनों की है बैटरी लाइफ
कंपनी की मानें तो यह फिटनेस बैंड 23 दिनों की बैटरी के साथ आता है, जो कि एकदम कमाल है। यानी कि यूज़र्स को इस बैंड को हर वक़्त चार्ज करते रहने की जरुरत नहीं पड़ेगी। Xiaomi Mi Band HRX में ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट दिया गया है। इस बैंड में एक कमी है कि यह हार्ट रेट मॉनिटर के साथ नहीं आता है।


Click it and Unblock the Notifications







