999 रुपए में श्याओमी ने लांच की फिटनेस बैंड
श्याओमी ने अपना पहला फिटनेस बैंड भारत में इतनी कम कीमत में लांच करके सबको हैरान कर दिया है, मी बैंड को 999 रुपए में उतारा गया है जो कई दूसरे फिटनेस बैंड के पसीने छुड़ा सकता है।

इससे पहले पिछले साल श्याओमी ने चाइना में मी बैंड और स्लीप ट्रैकर उतारा था। मी बैंड की मदद से यूजर अपने दिन भर की एक्टीविटी और दिन भर में बर्न होने वाली कैलोरी फोन में चेक कर सकता है।

मी बैंड में इसके अलावा कई दूसरे फीचर दिए गए हैं, देखने में मी बैंड को दो भागों में बांट सकते हैं, पहला बैंड और मेन डिवाइस। मी बैंड वॉटर रजिस्टेंट हैं साथ में एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों का बैटरी बैकप मिलता है।
फोन से बैंड को कनेक्ट करने के लिए 4.0 ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। मी बैंड को आप ब्राउन, ब्लू, पिंक, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








