Mi Fan Festival सेल में शाओमी स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट व ऑफर्स
स्मार्टफोन कंपनियां इस समय स्मार्टफोन सेल का आयोजन कर रही हैं। पहले ऑनर और अब शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए Mi Fan Festival सेल पेश की है।
ये सेल कंपनी की वेबसाइट mi.com/in/ पर गुरुवार से शुरू हो चुकी है और सिर्फ दो दिन यानी 6 अप्रैल शुक्रवार तक रहेगी।
इस सेल में शाओमी के स्मार्टफोन के अलावा अन्य प्रॉडक्ट जैसे वियरेवल एक्सेसरीज, पावर बैंक, स्मार्ट टीवी, फोन केस को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के अलावा कंपनी कई ऑफर्स भी पेश कर रही है।

मी फैन फेस्टिवल सेल में Mi मिक्स 2, Mi मैक्स 2, रेडमी 4, रेडमी 5A, रेडमी Y1 और रेडमी Y1 लाइट जैसे बजट स्मार्टफोन पर 3000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
एक्सेसरीज की बात करें, तो शाओमी मी बैंड को इस सेल से डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पावर बैंक पर भी कंपनी डिस्काउंट दे रही है।
अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। इस सेल में शाओमी की Mi LED Smart TV 4A के 32 इंच मॉडल को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
वहीं, Mi LED Smart TV 4A 43-इंच मॉडल इस सेल में 22,999 रुपए कीमत के साथ लिस्ट है।
इसके अलावा शाओमी अपने फैन्स को रेडमी 5ए जीतने का मौका भी दे रही है। इसके लिए कंपनी अपनी वेबसाइट पर 'Color Our Planet' नाम से प्रोमो चला रही है, जिसमें भाग लेने पर इसे जीता जा सकता है।
इसके अलावा एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर इस सेल में इंस्टेंट प्रॉडक्ट की कीमत पर 5 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








