शुरू हुई श्याओमी फैन सेल, 1 रु में मिलेगा लेटेस्ट रेड्मी नोट 4
श्याओमी ने शुरू की एमआई फैन सेल, एक रुपए में खरीदें लेटेस्ट स्मार्टफोन
हर साल की तरह श्याओमी अपनी फैन सेल के साथ हाजिर है। एआई फैन सेल आज 6 अप्रैल को आयोजित की गई है। इस सेल के दौरान कंपनी कई शानदार ऑफर्स पेश कर रही है। सेल में श्याओमी के स्मार्टफोन, फिटनेस बैंड्स, एयर प्यूरीफायर्स, वीआर हेडसेट और अन्य एक्सेसरीज उपलब्ध हैं।

श्याओमी की वेबसाइट एमआईडॉटकॉम से इस सेल का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी की एक एप भी है, जिससे रेड्मी नोट 4 को मात्र एक रुपए में खरीदा जा सकता है।
श्याओमी की एक रुपए की फ़्लैश सेल के लिए आपको कंपनी की एप डाउनलोड करनी होगी। यह डील आपको केवल एप पर उपलब्ध मिलेगी। आप रजिस्टर कर इस में भाग ले सकते हैं। इस सेल में 20 रेड्मी नोट 4 हैंडसेट 1 रुपए में मिलेंगे। इसके साथ एक सेल दोपहर दो बजे होगी जिसमें 40 एमआई बैंड 2 और 50 10,000mAh एमआई पॉवर बैंक एक रुपए में मिलेंगे।
श्याओमी की एक दिन की एमआई फैन सेल में रेड्मी 4ए रोज़ गोल्ड वैरिएंट और रेड्मी नोट 4 भी उपलब्ध है। श्याओमी रेड्मी 3एस प्राइम, एमआई मैक्स प्राइम और श्याओमी एमआई 5 भी इस सेल में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








