Home
News

4GB रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Mi Max 2

By Agrahi

श्याओमी ने सोमवार को अपने स्मार्टफोन/फैबललेट मी मैक्स 2 को 4जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट में भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। यह फोन सेल के लिए 20 सितंबर से उपलब्ध होगा, इस फोन को अमेज़न इंडिया के साथ एमआईडॉटकॉम से और श्याओमी होम स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

श्याओमी इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपए है लेकिन यह 12,999 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे 12,999 में बेचेगी या फिर फिर बाद में इसे बढ़ाकर 14,999 रुपए कर दिया जाएगा।

बता दें कि श्याओमी मी मैक्स 2 का 4जी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपए रखी गई है।

4GB रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Mi Max 2

मी मैक्स 2 स्मार्टफोन फुल मेटल बॉडी डिज़ाइन के साथ आता है, इस फोन में 6.44 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो कि 1080पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में एंड्रायड नॉगट पर आधारित MIUI 8 दिया गया है। कंपनी की मानें तो यह MIUI 9 में अपग्रेड हो जाएगा।

इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम है और यह 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

श्याओमी का यह फोन 5,300mAH बैटरी पॉवर दी गई है। कंपनी की मानें तो यह दमदार बैटरी दो दिनों का बैटरी लाइफ दे सकती है। यह फोन एक सिंगल चार्ज पर 57 घंटों तक चलेगा। मी मिक्स 2 31 दिनों का स्टैंड बाय टाइम देता है।

कैमरा ऑप्टिक्स
इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो कि f/2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, डूअल LED फ़्लैश के साथ आता है। इस फोन से 4K रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Max 2 launched with 4GB ram at rs 12999. Read more about the smartphone and features all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X