Home
News

Xiaomi ला रहा है Mi Max 3, जानिए 6 जीबी रैम के अलावा और क्‍या होगा खास

By Neha Kashyap

शाओमी सीईओ Lei Jun ने लंबे इंतजार के बाद ये कंफर्म कर दिया है कि कंपनी का लेटेस्ट हैंडसेट Mi Max 3 phablet इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च के अलावा इस फोन से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब ये फोन फीचर वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में इस फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं। टीना पर Mi Max 3 इस फोन के तीन वेरिएंट मॉडल नंबर M1804E4C, M1804E4T और M1804E4A लिस्ट किए गए हैं।

Xiaomi ला रहा है Mi Max 3, जानिए 6 जीबी रैम के अलावा और क्‍या होगा खास

टीना पर लिस्टिंग में सामने आया है कि Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन 6.9 इंच के स्क्रीन के साथ आएगा। लिस्टिंग में सामने आया कि इस फोन में फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में स्नैड्रेगन 636 SoC 1.8GHz प्रोसेसर होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Max 3 को कंपनी रैम और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में पेश करेगी। इसमें M1804E4C वेरिएंट 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। मॉडल नंबर M1804E4T और M1804E4A वेरिएंट 32GB, 64GB, 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 4GB और 6GB रैम ऑप्शन के साथ आएगा।

कहा जा रहा है कि Xiaomi Mi Max 3 के तीनों वेरिएंट में 5400mAh की बैटरी होगी। फोन के रियर कैमरा को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन का प्रायमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी कैमरा की बात करें, तो मॉडल नंबर M1804E4C का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं बाकी दोनों मॉडल के फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल के होंगे। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा फोन की कीमत के बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। शाओमी के फैन्स को इस फोन के लिए जुलाई तक इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi Max 3 has now been certified by TENAA, The regulatory listing has three variants of the Mi Max 3- M1804E4C, M1804E4T, and M1804E4A.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X